{"_id":"68d53042f738cdd06c013a5b","slug":"block-level-trials-for-under-19-boys-and-girls-from-tomorrow-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-145099-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: अंडर-19 छात्र और छात्रा वर्ग के खंड स्तरीय ट्रायल कल से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: अंडर-19 छात्र और छात्रा वर्ग के खंड स्तरीय ट्रायल कल से
सार
बिलासपुर जिले में अंडर-19 छात्र और छात्रा वर्ग की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं बरठीं और घुमारवीं पाठशालाओं में आयोजित होंगी। शिक्षा विभाग ने इसके लिए वार्षिक खेल कैलेंडर जारी किया है। इससे विद्यार्थियों में उत्साह देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विस्तार
बरठीं, घुमारवीं पाठशाला में होगी जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता
शिक्षा विभाग ने जारी किया वार्षिक खेल कैलेंडर
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला उच्च शिक्षा विभाग ने अंडर-19 छात्र और छात्रा वर्ग की खंड व जिला स्तरीय खेलों का कैलेंडर जारी कर दिया है। खंड स्तर पर छात्र और छात्रा वर्ग के एक दिवसीय ट्रायल 27और 29 सितंबर को होंगे।
सहायक जिला शारीरिक शिक्षा अधिकारी जगदेव मेहता ने बताया कि खंड स्तर पर ट्रायल के लिए 10 जोन बनाए गए हैं। छात्र वर्ग के ट्रायल 27 सितंबर को होंगे। सदर खंड के छात्र वर्ग के ट्रायल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कंदरौर, जुखाला खंड के छकोह, बस्सी खंड के टोबा, स्वारघाट खंड के कोठीपुरा, झंडूता खंड के झंडूता, बरठीं खंड के बरठीं, घुमारवीं खंड के औहर, भराड़ी खंड के मरहाणा, घुमारवीं/झंडूता हाई जोन के उच्च पाठशाला बरोहा और सदर/स्वारघाट हाई जोन के उच्च पाठशाला देेलग स्कूल में होंगे। छात्र वर्ग के जिला स्तरीय माइनर गेम्स 1 अक्तूबर से 3 अक्तूबर तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरठीं में होंगे। माइनर गेम्स 1 अक्तूबर से 3 अक्तूबर तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक बाल पाठशाला घुमारवीं में होंगे।
छात्रा वर्ग के ट्रायल 29 सितंबर को होंगे। बरठीं खंड के छात्रा वर्ग के ट्रायल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरठीं, झंडूता खंड के झंडूता, भराड़ी खंड के मरहाणा, घुमारवीं खंड के कन्या पाठशाला घुमारवीं, सदर खंड के कंदरौर, जुखाला खंड के जुखाला, स्वारघाट खंड के स्वाहण, बस्सी खंड के तरसूह, घुमारवीं/झंडूता हाई जोन के उच्च पाठशाला बलघाड़ और सदर/स्वारघाट हाई जोन के उच्च पाठशाला बोहट कसोल में होंगे। छात्रा वर्ग की जिला स्तरीय माइनर और मेजर गेम्स 5 अक्तूबर से 8 अक्तूबर तक कन्या पाठशाला घुमारवीं में होगी।