फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Block level sports competitions will start from August 10 in Mazari School.

Bilaspur News: मजारी स्कूल में 10 अगस्त से शुरू होंगी खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं

Tue, 06 Aug 2024 11:31 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
Block level sports competitions will start from August 10 in Mazari School.
-पाठशाला प्रबंधन ने किया विभिन्न समितियों का गठन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शिक्षा खंड स्वारघाट की अंडर-14 छात्रा वर्ग की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं 10 अगस्त से 12 अगस्त तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मजारी में आयोजित होंगी, जिसमें 300 छात्राएं भाग लेंगी। खेलकूद प्रतियोगिताओं को सुचारु रूप से संपन्न करवाने के लिए पाठशाला प्रबंधन ने तैयारियां शुरू कर ली हैं। प्रधानाचार्य सुजीत ठाकुर ने बताया कि विभिन्न प्रकार की समितियां का गठन विद्यालय स्तर पर कर दिया है। सभी समितियां अपने-अपने कार्य को सुचारु रूप से संपन्न करने की योजना बनाकर उसे कार्य रूप देने में जुटी है। प्रतियोगिता का शुभारंभ 10 अगस्त को श्रीनयना देवी जी के डीएसपी विक्रांत बोंसरा करेंगे। 12 अगस्त को समापन कार्यक्रम में समाजसेवी एवं उद्यमी सुधीर चड्ढा विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं में विजेता रही टीमों को स्मृति चिह्न और मेडल प्रदान करेंगे। प्रधानाचार्य ने बताया कि शहीदी बाग गुरुद्वारा प्रबंधन समिति मजारी खेलकूद प्रतियोगिताओं में विद्यालय को सबसे ज्यादा सहयोग प्रदान कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed