फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   BJP workshop in Bharari, emphasis on preparations for 2027 elections

Bilaspur News: भराड़ी में भाजपा कार्यशाला, 2027 के चुनाव की तैयारियों पर जोर

Fri, 21 Nov 2025 11:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Fri, 21 Nov 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
BJP workshop in Bharari, emphasis on preparations for 2027 elections
उप तहसील भराड़ी में भाजपा की कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए संगठन महामंत्री। संवाद
संगठन महामंत्री बोले, हर कार्यकर्ता मेरा बूथ सबसे मजबूत लक्ष्य लेकर आगे बढ़े
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी(बिलासपुर)। उप तहसील भराड़ी में भाजपा की कार्यशाला हर्हु, जिसमें प्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री सिद्धार्थन ने कार्यकर्ताओं को 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए अभी से कमर कसने का आह्वान किया। कहा कि भाजपा मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान को धरातल पर उतारकर हर बूथ स्तर पर मजबूती से काम करेगी।

कार्यकर्ताओं को कांग्रेस की झूठी गारंटियों और नाकामियों को जनता तक पहुंचाने और जनजागरण अभियान चलाने की भी हिदायत दी। सिद्धार्थन ने कहा कि भाजपा को 2027 से 2047 तक लगातार जीत सुनिश्चित करने के लिए संगठन को बूथ-टू-बूथ संपर्क बढ़ाना होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस सरकार ने अपने तीन साल के कार्यकाल में प्रदेश से छल किया है। बेरोजगारी, अराजकता, भू-माफिया के बढ़ते प्रभाव और अपराधों में वृद्धि कांग्रेस सरकार की नाकामी का प्रमाण हैं। ऐसे में हर भाजपा कार्यकर्ता का दायित्व है कि इन मुद्दों को जनता के समक्ष लाया जाए और प्रदेश को कांग्रेस मुक्त करने के लिए जुटा जाए। कार्यशाला में घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक व पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग, जिला प्रभारी पायल वैद्य, सह प्रभारी देश राज, जिला अध्यक्ष कृष्ण लाल चंदेल, भराड़ी मंडल अध्यक्ष जोरावर सिंह पटियाल, महामंत्री ब्रह्मदास गौतम, संजय ठाकुर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed