फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   BJP workers raised questions on police in Bharari

Bilaspur News: भराड़ी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर उठाए सवाल

Tue, 04 Feb 2025 11:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Tue, 04 Feb 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
BJP workers raised questions on police in Bharari
उप प्रधान पर हमले के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
विज्ञापन

आरोपी को न पूछताछ के लिए बुलाया गया, न ही किया गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी। भराड़ी थाना के तहत हम्बोट पंचायत में 1 फरवरी को पंचायत उपप्रधान पर हुए हमले के खिलाफ भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने थाना पहुंचकर पुलिस और सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। भाजपा के पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग की अगुवाई में दर्जनों कार्यकर्ता थाना पहुंचे, जहां उन्होंने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की।
प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र धर्माणी, मंडलाध्यक्ष सुरेश ठाकुर और भराड़ी मंडलाध्यक्ष जोरावर सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता थाना प्रभारी से मिले और मामले की जानकारी ली। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की। भाजपा नेताओं का कहना था कि आरोपी को न पूछताछ के लिए बुलाया गया और न ही गिरफ्तार किया गया। राजेंद्र गर्ग ने कहा कि यदि किसी चुनिंदा प्रतिनिधि पर घर में घुसकर हमला किया जाता है, तो पुलिस का इसे गंभीरता से लेना चाहिए था। लेकिन पुलिस ने केवल औपचारिकता निभाई है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी कांग्रेस पार्टी का नेता है और इसके ऊपर विधायक और मंत्री का संरक्षण है, जिससे वह लोगों को डराता है।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र धर्माणी ने हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह एक गंभीर अपराध है। उन्होंने आरोप लगाया कि तीन दिन बीत जाने के बावजूद हमलावर को गिरफ्तार नहीं किया गया, जो यह दर्शाता है कि प्रदेश सरकार के दबाव के चलते पुलिस अपनी कार्रवाई में देरी कर रही है। थाना प्रभारी अनूप कुमार ने कहा कि उप प्रधान की शिकायत के आधार पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। उन्होंने बताया कि घायल उपप्रधान का मेडिकल करवाया गया है, और अगर मेडिकल रिपोर्ट में गंभीर चोटें पाई जाती हैं तो आरोपी के खिलाफ अन्य धाराएं जोड़ी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed