फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   BJP will celebrate Aakrosh Diwas in the entire state tomorrow

Bilaspur News: कल पूरे प्रदेश में आक्रोश दिवस भाजपा मनाएगी

Sat, 09 Dec 2023 04:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Dec 2023 04:15 PM IST
विज्ञापन
BJP will celebrate Aakrosh Diwas in the entire state tomorrow
- 10 गारंटियों पर अपना कार्ड जनता के सामने रखे सुक्खू सरकार: धर्माणी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। सुक्खू सरकार को 10 गारंटियों का कार्ड जनता के सामने रखना चाहिए। कांग्रेस सरकार का एक साल का कार्यकाल पूरी तरह निराशाजनक रहा और विकास कार्य ठप पड़े हैं। इसे लेकर भाजपा 11 दिसंबर को प्रदेश भर में आक्रोश दिवस मनाएगी। यह बात भाजपा प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र धर्माणी ने की।

उन्होंने कहा कि सरकार जिन झूठी 10 गारंटियों के सहारे सत्ता में आई थी। उसको पूरा करने में पूरी तरह फेल हुई है। प्रदेश आर्थिक बदहाली की ओर जा रहा है, हजारों की संख्या में प्रदेश भर में संस्थान बंद कर दिए गए। प्रदेश की 2 लाख महिलाएं 1500 रुपये कब मिलेंगे इसका इंतजार कर रही हैं। ऐसे निराशा पूर्ण वातावरण में जश्न कैसा। सुक्खू सरकार ने एक साल में जश्न मनाने लायक कोई कार्य नहीं किया है, बल्कि इस साल प्रदेश में जनता परेशान और निराश रही है। उन्होंने सरकार से मांग की कि सरकार जनता के पैसे का दुरुपयोग जश्न जैसे महत्वहीन कार्य में न करे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार जश्न बनाने के बजाय आत्म चिंतन और मंथन करे। साथ ही जो गारंटियां देकर सत्ता में आए थे उन्हें पूरा करे। जश्न मनाने के लिए कोई कार्य इस सरकार ने नहीं किया है इसलिए भाजपा 11 दिसंबर को पूरे प्रदेश में आक्रोश दिवस के रूप में मनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed