फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   BJP to bring transport business operators onto a single platform; sets target of enrolling 2,000 members within two months.

Bilaspur News: परिवहन कारोबारियों को एक मंच पर लाएगी भाजपा, दो माह में 2 हजार सदस्य जोड़ने का लक्ष्य

Fri, 16 Oct 2026 01:04 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
BJP to bring transport business operators onto a single platform; sets target of enrolling 2,000 members within two months.
प्रदेश स्तरीय सम्मेलन जल्द होगा आयोजित, परिवहन ऑपरेटरों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएगा प्रकोष्ठ
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। भाजपा परिवहन प्रकोष्ठ प्रदेश में संगठन का विस्तार करने और परिवहन कारोबार से जुड़े लोगों को एक मंच पर लाने की तैयारी में जुट गया है। इसके तहत प्रदेश स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें परिवहन व्यवसाय से जुड़े अधिक से अधिक लोगों को संगठन के साथ जोड़ने पर जोर रहेगा। वहीं, जिला बिलासपुर में अगले दो माह के भीतर प्रकोष्ठ से दो हजार लोगों को जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए परिवहन कारोबारियों के साथ संपर्क बढ़ाने और उनकी समस्याओं को प्रमुखता से उठाने की रणनीति तैयार की जा रही है।
वीरवार को घुमारवीं में भाजपा परिवहन प्रकोष्ठ की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजेश पटियाल ने की। इसमें पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने प्रदेश स्तरीय सम्मेलन आयोजित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सम्मेलन की तिथि और आयोजन स्थल का निर्धारण जल्द किया जाएगा। बैठक में संगठन की गतिविधियों को विस्तार देने के साथ परिवहन कारोबारियों से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की गई। बैठक में भाजपा परिवहन प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक मनोज राणा, जिला प्रभारी संतोष चंदेल, भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण लाल चंदेल और मंडल अध्यक्ष सुरेश ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने और परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों की भागीदारी बढ़ाने को लेकर विचार-विमर्श किया।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग ने कहा कि प्रदेश स्तरीय सम्मेलन के माध्यम से परिवहन व्यवसाय से जुड़े अधिक से अधिक लोगों को संगठन के साथ जोड़ा जाएगा। परिवहन क्षेत्र प्रदेश की अर्थव्यवस्था और लोगों की आवाजाही से जुड़ा महत्वपूर्ण क्षेत्र है। ऐसे में इस व्यवसाय से जुड़े ऑपरेटरों की समस्याओं को समझना और उन्हें उचित मंच पर उठाना जरूरी है। उन्होंने प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से सक्रियता के साथ काम करने का आह्वान किया, ताकि परिवहन कारोबारियों की समस्याओं को संगठित तरीके से सामने लाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed