{"_id":"6033ecab8ebc3ee91f3b68bf","slug":"bjp-seminor-start-in-bilaspur-bilaspur-news-sml361924643","type":"story","status":"publish","title_hn":"घुमारवीं में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घुमारवीं में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू
शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
बिलासपुर फटाफट
घुमारवीं में भारतीय जनता पार्टी के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ करते केंद्रीय वित राज्य
- फोटो : BILASPUR
Link Copied
भगेड़ (बिलासपुर)। भाजपा का हमीरपुर संसदीय क्षेत्र का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सोमवार को मिलन पैलेस घुमारवीं में शुरू हुआ। इसका शुभारंभ केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने किया। इस अवसर पर पंचायतीराज मंत्री विरेंद्र कंवर, खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग, उद्योग एवं परिवहन मंत्री विक्रम ठाकुर और प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
अनुराग ठाकुर को खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने शॉल व टोपी पहनाकर सम्मानित किया। अनुराग ठाकुर ने केंद्र और प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। अनुराग ठाकुर ने कहा कि किसानों के लिए पीएम किसान निधि में 65000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भाजपा की कल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
राजेंद्र गर्ग ने कार्यकर्ताओं को व्यक्तित्व विकास पर टिप्स दिए। पंचायतीराज मंत्री विरेंद्र कंवर ने 2014 के बाद भारतीय राजनीति में आए बदलाव एवं हमारा दायित्व, उद्योग एवं परिवहन मंत्री विक्रम ठाकुर ने प्रदेश में राजनीतिक परिदृश्य और प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल ने अपना बूथ सबसे मजबूत के बारे में कार्यकर्ताओं को टिप्स दिए। भाजपा मंडल घुमारवीं के मीडिया प्रभारी महेंद्र पाल रतवान ने बताया कि मंगलवार को शिविर के समापन पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल कार्यकर्ताओं को टिप्स देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।