फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   BJP's star campaigner Nitin Gadkari will hold public meeting in Jhanduta

भाजपा के स्टार प्रचारक नितिन गडकरी झंडूता में करेंगे जनसभा

Fri, 04 Nov 2022 12:21 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
BJP's star campaigner Nitin Gadkari will hold public meeting in Jhanduta
बिलासपुर। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी बिलासपुर के झंडूता विधानसभा में शुक्रवार को जनसभा करेंगे। वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा श्री नयना देवी जी विधानसभा क्षेत्र में मोर्चा संभालेंगे। गडकरी झंडूता में जनसभा कर चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। जिसमें वह विपक्षियों पर जमकर निशाना साधेंगे। भाजपा में स्टार प्रचारक के रूप में नितिन गडकरी अपना विशेष स्थान रखते हैं।
विज्ञापन

गडकरी शुक्रवार सुबह 11:50 बजे सुन्हाणी हेलीपैड पहुंचेंगे। इसके बाद वो कार से जनसभा स्थल बरठीं 12:00 बजे पहुंचेंगे। करीब डेढ़ घंटे तक वो झंडूता की जनता के बीच रहेंगे और उसके बाद 1:30 बजे सुन्हाणी हेलीपैड से कांगड़ा के लिए रवाना होंगे। झंडूता भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का विधानसभा क्षेत्र है। वहां से जीत राम कटवाल भाजपा के प्रत्याशी हैं। लेकिन इसी सीट से भाजपा के पूर्व मंत्री रिखी राम कौंडल के बेटे राजकुमार कौंडल भाजपा से बगावत कर इस बार चुनावी मैदान में हैं। कांग्रेस के साथ इस सीट से भाजपा की लड़ाई अपनों से भी है। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए नितिन गडकरी का झंडूता में जनसभा को संबोधित करना अहम माना जा रहा है।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी ओर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नयना देवी जी में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। यहां से भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता,आपदा प्रबंधन के उपाध्यक्ष रणधीर शर्मा और कांग्रेस के दिग्गज रामलाल ठाकुर आमने-सामने हैं। नड्डा सुबह 10:00 बजे पहले झंडूता के बैहना जट्टा में बैठक करेंगे। उसके बाद सुबह 11:30 बजे श्री नयना देवी जी के कोठीपुरा में, 1:30 बजे जुखाला, 3:00 बजे खारसी में बैठक करेंगे और लोगों से भी मिलेंगे। नड्डा श्ुाक्रवार रात को बिलासपुर ही ठहराव करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed