फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   bjp leader aulakh told

भाजपा ने हर पात्र को दिया योजनाओं का लाभ ़औलख

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
bjp leader aulakh told
बिलासपुर। राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा है कि भाजपा ने बिना किसी भेदभाव के सभी पात्रों को योजनाओं का लाभ दिया है। उन्होंने कहा कि सभी लोग भारतीय जनता पार्टी की जन विकास यात्रा के समापन समारोह में भाग लेकर कार्यक्रम को पूरी तरह से सफल बनाएं।
विज्ञापन

राज्यमंत्री मंगलवार को ब्लॉक सभागार में पंचायत जनप्रतिनिधियों एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार ने तमाम लाभकारी योजनाओं के जरिए हर आम आदमी को लाभ देने का प्रयास किया है और विकास की तमाम योजनाएं हर गांव तथा कस्बों में पहुंचाई हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की जन विकास यात्रा बिजनौर से चलकर एक जनवरी को मिलक के रठौंडा मैदान में पहुंचेगी। जिसका समापन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा किया जाएगा। जिसमें मुख्यमंत्री द्वारा ऐतिहासिक रठौंडा शिव मंदिर की भव्यता की घोषणा भी की जाएगी। उन्होंने सभी से कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की। उप जिलाधिकारी निरंकार सिंह, खंड विकास अधिकारी पी एन चौधरी ने अपने सभी मातहतों को कार्यक्रम सफल बनाने के लिए लाभार्थियों को पहुंचाने की व्यवस्था को बेहतर करने के निर्देश दिए। इस मौके पर क्रय विक्रय समिति के चेयरमैन रविंद्र सिंह यादव रवि, ब्लाक प्रमुख कुलवंत सिंह औलख, गुरकीरत सिंह औलख, डीसीबी उप चेयरमैन हरजिंदर सिंह, कुलविंदर सिंह, मेजर सिंह, महेंद्र पाल बाल्मीकि, हरजिंदर सिंह, चेतन पारुथी, कमल सिंह यादव, मेहर सिंह देओल, चौधरी लोकेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह पन्नू, प्रदीप सिंह विर्क आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed