फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   bjp leader aulakh told

भाजपा ने बिना भेदभाव की सभी को दिया योजनाओं का लाभ

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
bjp leader aulakh told
बिलासपुर। राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा है कि देश और प्रदेश के विकास में डबल इंजन की सरकार ने जो कार्य किए हैं, वह विकास कार्य अब तक किसी भी सरकार ने नहीं किए। उन्होंने कहा कि सभी लोग भाजपा के सबका साथ, सबका विकास की बात का समर्थन करें, क्योंकि भाजपा ने बिना किसी भेदभाव के सभी पात्रों को योजनाओं का लाभ दिया है।
विज्ञापन

राजमंत्री रविवार को नगर में क्रय विक्रय समिति में आयोजित खाद्यान्न वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कोरोना काल से देश के प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री ने हर आम आदमी के घर में मुफ्त राशन पहुंचा कर अपना फर्ज निभाया है और डबल इंजन की सरकार ने देश और प्रदेश में जो विकास किया है, वह विकास आज तक किसी भी सरकार ने अब तक नहीं किया था। उन्होंने कहा कि हम सभी लोगों का फर्ज है कि भाजपा का साथ दें ताकि और जो भी विकास कार्य रह गए हैं, वह भी पूरे हो सकें। उन्होंने पात्रों को गेहूं,चना, रिफाइंड, नमक आदि का वितरण किया। इस मौके पर एसडीएम निरंकार सिंह, क्रय विक्रय समिति के चेयरमैन रविंद्र सिंह यादव रवि, ब्लाक प्रमुख कुलवंत सिंह औलख, जोगपाल सिंह, मसरूर अहमद, हरपाल सिंह, गुरकीरत सिंह सुनील मौर्य, एके पांडेय आदि मौजूद रहे। संचालन एआरओ एके पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed