फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   BJP launches 'Jan Aakrosh Padyatra' against Congress's guarantees.

Bilaspur News: कांग्रेस की गारंटियों पर भाजपा ने शुरू की जनाक्रोश पदयात्रा

Tue, 13 Oct 2026 12:15 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
BJP launches 'Jan Aakrosh Padyatra' against Congress's guarantees.
घुमारवीं के देहरा में भाजपा ने निकाली जनाक्रोश पदयात्रा। स्रोत: भाजपा
घुमारवीं (बिलासपुर)। कांग्रेस सरकार की 10 गारंटियों और नीतियों के विरोध में भाजपा ने जनाक्रोश पदयात्रा शुरू की है। इसके तहत भाजपा कार्यकर्ता गांव-गांव और घर-घर जाकर लोगों से संवाद करेंगे और जनहित से जुड़े मुद्दे उठाएंगे। देहरा-हटवाड़ पंचायत के देहरा गांव से पदयात्रा का आगाज किया गया।
विज्ञापन

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने पदयात्रा का शुभारंभ करते हुए कांग्रेस सरकार पर चुनावी वादे पूरे नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने जनता को 10 गारंटियां देने का वादा किया था, लेकिन सरकार इन्हें पूरा करने में नाकाम रही है। गर्ग ने महिलाओं को 18 से 59 वर्ष की आयु तक प्रतिमाह 1,500 रुपये देने की गारंटी का जिक्र करते हुए सरकार से इस पर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की। उन्होंने युवाओं को रोजगार देने के वादे पर भी सवाल उठाए।
विज्ञापन

गर्ग ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने महिलाओं, युवाओं, किसानों और बागवानों सहित सभी वर्गों को छला है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर सरकार की नीतियों और चुनावी वादों को लेकर लोगों से संवाद करेंगे। इस मौके पर जिला सह प्रभारी देशराज, सुरेश ठाकुर, जोरावर सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed