फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   BJP is creating hurdles in the plans of the state government: Ramlal

भाजपा प्रदेश सरकार की योजनाओं में डाल रही है अड़चन : रामलाल

Tue, 04 Feb 2025 11:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Tue, 04 Feb 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
BJP is creating hurdles in the plans of the state government: Ramlal
-कांग्रेस कार्यकाल में विधायक प्राथमिकता की सभी योजनाएं हुईं पूरी
विज्ञापन

-भाजपा सरकार के कार्यकाल में ज्यादा आईं वन मंत्रालय की मंजूरी जैसी अड़चनें
-रणधीर से पूछा भाजपा क्यों नहीं पूरी करवा पाई खाल टीबा पानी की स्कीम का काम

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर ने भाजपा प्रवक्ता रणधीर शर्मा को नसीहत देते हुए कहा कि भाजपा प्रदेश में केवल राजनीति कर रही है और जनता को गुमराह कर रही है। कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा हर साल विधायक प्राथमिकता की योजनाओं पर बैठक की जाती है, जिसमें विधायकों को अपनी प्राथमिकताओं पर चर्चा का मौका मिलता है। इस वर्ष भी यह बैठक रखी गई थी, लेकिन भाजपा ने इसका बहिष्कार किया।
प्रेस को जारी बयान में रामलाल ठाकुर ने आरोप लगाया कि भाजपा प्रदेश सरकार की योजनाओं में अड़चन डाल रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में विधायक प्राथमिकता की योजनाएं पूरी हुई थीं, लेकिन भाजपा के शासन में कई योजनाएं अधूरी रह गईं। उन्होंने बताया कि वन मंत्रालय की मंजूरी जैसे अड़चनें भाजपा सरकार के कार्यकाल में ज्यादा आईं। रामलाल ठाकुर ने खाल टीबा पानी की स्कीम को लेकर भाजपा प्रवक्ता रणधीर शर्मा और पार्टी के अन्य नेताओं पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यह योजना स्थानीय लोगों के लिए फायदेमंद हो सकती है, लेकिन भाजपा इसे लागू करने में विफल रही है। ठाकुर ने पूछा कि अगर केंद्र सरकार इस योजना को बनाना चाहती है, तो भाजपा के विधायक इसे अपने क्षेत्र में क्यों नहीं बढ़ा पा रहे हैं। पूर्व मंत्री ने भाजपा से अपील की कि वे इस घटिया राजनीति को छोड़कर प्रदेश के विकास में सहयोग करें और केंद्र सरकार से आवश्यक क्लीयरेंस के लिए प्रयास करें।
विज्ञापन

ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा आयोजित प्लानिंग मीटिंग में जनता की समस्याओं पर चर्चा होनी थी, लेकिन भाजपा ने जानबूझकर इसका बहिष्कार किया। जब योजनाओं में जनता की समस्याएं नहीं रखी जाएंगी, तो विकास कार्य कैसे आगे बढ़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता केवल बयानबाजी कर रहे हैं और जनता के हितों की अनदेखी कर रहे हैं। ठाकुर ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से भी आग्रह किया कि वे अपने नेताओं को समझाएं, जो अनावश्यक बयानबाजी कर रहे हैं और जनता के मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने के बजाय केवल राजनीति कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed