{"_id":"65689172d1141595770f2a86","slug":"bjp-gave-aiims-hydro-koldam-rail-and-fourlane-trilok-bilaspur-news-c-92-1-ssml1003-9435-2023-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"एम्स, हाइड्रो, कोलडैम, रेल और फोरलेन भाजपा ने दिए : त्रिलोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एम्स, हाइड्रो, कोलडैम, रेल और फोरलेन भाजपा ने दिए : त्रिलोक
विज्ञापन
- हरनोड़ा में विकसित भारत संकल्प यात्रा के शुभारंभ पर विधायक ने गिनाई उपलब्धियां
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। विकसित भारत संकल्प यात्रा के शुभारंभ मौके पर सदर भाजपा ने हरनोड़ा में कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें विधायक त्रिलोक जमवाल उपस्थित रहे।
इस मौके पर त्रिलोक जमवाल ने कहा कि बरमाणा में सीमेंट फैक्ट्री पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार, जबकि हरनोड़ा क्षेत्र में कोलडैम हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में शुरू हुए। 2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद बिलासपुर में विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं। देश का इकलौता हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बंदला में स्थापित किया गया है। कोठीपुरा में स्थापित किया गया एम्स लोगों को न केवल अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान कर रहा है, बल्कि मेडिकल कॉलेज होने की वजह से बच्चों को डॉक्टर या नर्सिंग ऑफिसर बनने के लिए दूसरी जगहों पर जाने से भी निजात मिली है। किरतपुर-नेरचौक फोरलेन बनने से बिलासपुर से चंडीगढ़ पहुंचने में अब केवल 2 घंटे लगते हैं। कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए भानुपल्ली-बिलासपुर रेलवे प्रोजेक्ट का काम भी युद्ध स्तर पर चल रहा है। अगले 2-3 साल में रेल बिलासपुर तक पहुंच जाएगी। उन्होंने पहाड़ी भाषा में यह कहते हुए लोगों से इसके बारे में गंभीरता से सोचने का आग्रह किया कि कोठीपुरे एम्स होर बंदले री धारा हाइड्रो कॉलेज किनी बणाए। क्या 2014 ते पैहले लोक वोट नी देंदे थे।