फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   bjp begin their campaing from shri naina devi

Bilaspur News: भाजपा श्री नयनादेवी जी में शुरू करेगी बूथ विजय अभियान

Sat, 20 Apr 2024 11:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
bjp begin their campaing from shri naina devi
विधायक रणधीर बताएंगे केंद्र सरकार की उपलब्धियां
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। भाजपा ने श्री नयना देवी जी विधानसभा क्षेत्र में बूथ विजय अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। अभियान रविवार से शुरू होगा। श्री नयना देवी जी विधानसभा क्षेत्र के अपर मंडल अध्यक्ष लेख राम ठाकुर और लोअर मंडल अध्यक्ष बालकृष्ण ठाकुर ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य आगामी लोकसभा चुनाव में श्री नयना देवी जी विधानसभा क्षेत्र के हर बूथ से भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर को बढ़त दिलाना है। अभियान की शुरुआत 21 अप्रैल को सायर बूथ से की जाएगी। इस अभियान के तहत हर बूथ में होने वाले कार्यक्रमों में स्थानीय विधायक रणधीर शर्मा मुख्य रूप से जाएंगे और उपस्थित लोगों को संबोधित करेंगे। इस दौरान जहां वह प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों और नाकामयाबियों की जानकारी लोगों को देंगे, वहीं केंद्र की मोदी सरकार की उपलब्धियों की चर्चा भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed