{"_id":"6ac4fd37903352960905a8c2","slug":"bilaspur-under-a-security-blanket-for-the-presidents-visit-security-personnel-remained-on-alert-on-the-roads-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-169330-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: राष्ट्रपति के दौरे से सुरक्षा घेरे में बिलासपुर, सड़कों पर मुस्तैद रहे जवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: राष्ट्रपति के दौरे से सुरक्षा घेरे में बिलासपुर, सड़कों पर मुस्तैद रहे जवान
विज्ञापन
राष्ट्रपति के दौरे को लेकर ब्रह्मपुखर में लगाया गया नाका। संवाद
लाइव रिपोर्ट
राष्ट्रपति के आगमन से कड़ी सुरक्षा में रहा बिलासपुर, एम्स पहुंचे सुक्खू
सुबह 10 बजे लुहणू पहुंचे मुख्यमंत्री, एम्स में राज्यपाल से की मुलाकात
10:25 बजे हेलीपैड पर उतरा राष्ट्रपति का हेलिकॉप्टर, 250 जवानों के सुरक्षा घेरे में रहा एम्स
एसपी ने संभाली सुरक्षा की कमान, हेलीपैड से समारोह स्थल तक हर गतिविधि पर नजर
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। मंगलवार सुबह जिले में आम दिनों की तुलना में माहौल बदला हुआ था। सड़कों पर पुलिस और होमगार्ड के जवानों की तैनाती, जगह-जगह यातायात नियंत्रण और एम्स की ओर जाने वाले मार्गों पर सुरक्षा जांच - राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे को लेकर पूरा शहर सुरक्षा घेरे में था। लुहणू हेलीपैड से एम्स तक पुलिस टीमें सुबह से ही मोर्चे पर थीं। एम्स परिसर में प्रवेश से लेकर ऑडिटोरियम तक हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही थी।
सुबह करीब 10 बजे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू हेलीकॉप्टर से लुहणू हेलीपैड पहुंचे। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने हेलीपैड पर उनका स्वागत किया। कुछ देर रुकने के बाद मुख्यमंत्री सड़क से एम्स रवाना हो गए। एम्स पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री ने राज्यपाल कविंद्र गुप्ता से मुलाकात की। दोनों ने राष्ट्रपति के आगमन और दीक्षांत समारोह से जुड़ी व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की। इसके बाद एम्स परिसर में राष्ट्रपति के आगमन का इंतजार और बढ़ गया।
10:25 बजे - एम्स हेलीपैड पर उतरा राष्ट्रपति का हेलिकॉप्टर
करीब 10:25 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का हेलिकॉप्टर एम्स के हेलीपैड पर उतरा। राज्यपाल कविंद्र गुप्ता, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी, सांसद हर्ष महाजन और विधायक रणधीर शर्मा, जीत राम कटवाल व त्रिलोक जम्वाल ने राष्ट्रपति का स्वागत किया।
विज्ञापन
इसके बाद राष्ट्रपति का काफिला ऑडिटोरियम रवाना हुआ। हेलीपैड से ऑडिटोरियम तक पूरे मार्ग पर पुलिसकर्मी तैनात रहे। काफिले के गुजरने के दौरान आसपास की आवाजाही रोककर यातायात को नियंत्रित किया गया।
10:45 बजे - ऑडिटोरियम पहुंचीं राष्ट्रपति
करीब 10:45 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एम्स ऑडिटोरियम पहुंचीं। इसके साथ ही एम्स के पहले दीक्षांत समारोह की औपचारिक शुरुआत हुई। सबसे पहले एम्स के अध्यक्ष एनके अरोड़ा ने संस्थान की गतिविधियों और अब तक की प्रगति की जानकारी दी। इसके बाद मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राष्ट्रपति का स्वागत किया और करीब 10 मिनट तक संबोधित किया। मुख्यमंत्री के बाद राज्यपाल कविंद्र गुप्ता और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने संबोधन किया।
राष्ट्रपति ने 15 मिनट विद्यार्थियों को किया संबोधित
सभी संबोधनों के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विद्यार्थियों और प्रशिक्षुओं को करीब 15 मिनट तक संबोधित किया। राष्ट्रपति के संबोधन के बाद राष्ट्रगान के साथ दीक्षांत समारोह संपन्न हुआ।
250 जवानों ने संभाली सुरक्षा
राष्ट्रपति के दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की कमान पुलिस अधीक्षक बिलासपुर अभिषेक धीमान ने संभाली। उनके नेतृत्व में पुलिस और होमगार्ड के करीब 250 जवान तैनात रहे। एम्स और आसपास के क्षेत्र को चार सेक्टर में बांटा गया था। प्रत्येक सेक्टर की जिम्मेदारी डीएसपी और इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारियों को सौंपी गई थी।
सुबह छह बजे से बदला यातायात प्लान
राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए सुबह छह बजे से ही बिलासपुर शहर और एम्स की ओर जाने वाले मार्गों पर यातायात व्यवस्था बदली थी। दोपहर दो बजे तक ब्रह्मपुखर से एम्स के सामने होकर जाने वाले मार्ग पर बसों और भारी वाहनों की आवाजाही बंद रही। इन वाहनों को ब्रह्मपुखर से घागस मार्ग की ओर डायवर्ट किया गया।
जबली की ओर से आने वाले यातायात को भी जरूरत के अनुसार नियंत्रित किया गया। एम्स में उपचार के लिए आने वाले मरीजों और आपातकालीन वाहनों को आवश्यकतानुसार मार्ग दिया गया।
राष्ट्रपति का हेलिकॉप्टर मनाली रवाना
दीक्षांत समारोह के बाद राष्ट्रपति ऑडिटोरियम से वापस हेलीपैड रवाना हुईं। उनके काफिले के गुजरने के दौरान एक बार फिर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था सक्रिय कर दी गई। पूर्वाह्न करीब 11:55 बजे राष्ट्रपति का हेलिकॉप्टर एम्स हेलीपैड से मनाली रवाना हुआ। उनके रवाना होते ही सुरक्षा अधिकारियों ने व्यवस्थाओं को सामान्य करना शुरू कर दिया। हालांकि राष्ट्रपति के दौरे के लिए लागू यातायात व्यवस्था दोपहर दो बजे तक जारी रही। इसके बाद ब्रह्मपुखर-एम्स मार्ग पर यातायात सामान्य कर दिया गया।
कार्यक्रम में एम्स के अध्यक्ष एनके अरोड़ा, कार्यकारी निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल (डॉ.) दलजीत सिंह, एमएस डॉ. दिनेश वर्मा, रजिस्ट्रार डॉ. राकेश कुमार सिंह, स्वास्थ्य सचिव आशीष सिंहमार सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।