फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Bilaspur traders came together after five years

Bilaspur News: पांच साल बाद एक साथ आए बिलासपुर के व्यापारी

Thu, 30 Nov 2023 05:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Nov 2023 05:43 PM IST
विज्ञापन
Bilaspur traders came together after five years
-दो व्यापार मंडलों को एक करने का लिया निर्णय
विज्ञापन

-शीघ्र ही नई कमेटी का किया जाएगा गठन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। व्यापार मंडल बिलासपुर और संयुक्त व्यापार मंडल की बैठक का आयोजन बिलासपुर में किया गया। इसमें दोनों मंडलों ने सर्वसम्मति से अपनी-अपनी कार्यकारिणी को भंग कर दिया। वहीं अब एक होने का निर्णय लिया गया। करीब पांच साल पहले व्यापार मंडल दो भागों में विभाजित हुआ था। इसमें संयुक्त व्यापार मंडल का गठन किया गया था।

इस बैठक में शहर के अधिकतर व्यापारियों ने भाग लिया। दोनों व्यापार मंडल के अध्यक्षों ने एक व्यापार मंडल बनाने के लिए हामी भरी। सुरेंद्र गुप्ता ने बताया कि आगामी चुनाव की तिथि तय होने तक एक कार्यकारी कमेटी का गठन किया गया। इसके तहत ही आगामी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इस कमेटी में चमन गुप्ता, नरेंद्र खन्ना, राम लाल, अर्पण, नवीन वर्मा, तरुन टाडू, प्रकाश गुप्ता, महीपाल सांख्यान, रश्मि महाजन, विजय सोनी और नगीन चंद को शामिल किया गया है। बता दें कि करीब पांच साल पहले व्यापार मंडल दो फाड़ हो गया था। इसके बाद संयुक्त व्यापार मंडल के नाम से दूसरे मंडल का गठन किया गया। अब पांच साल बाद सभी व्यापारियों ने एक मत होकर एक मंडल बनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। शीघ्र ही बैठक बुलाकर नई कमेटी का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed