फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Bilaspur's long jump on good governance and development, reached first place

सुशासन और विकास के दम पर बिलासपुर की लंबी छलांग, पहुंचा पहले पायदान पर

Fri, 14 Aug 2020 12:18 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Bilaspur's long jump on good governance and development, reached first place
शिमला में उपायुक्त बिलासपुर को पचास लाख का चैक भेंट करते हुए सीएम जयराम ठाकुर। - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। सुशासन और विकास के दम पर बिलासपुर ने प्रदेश डिस्ट्रिक्ट गुड गवर्नेंस -2019 की सूची में राजधानी समेत कई जिलों को पीछे छोड़ दिया है। जनपद ने गत वर्ष के आठवीं रैंक में सुधार करते हुए लंबी छलांग के साथ अब सूबे में पहले पायदान पर पहुंच गया है। अर्थ एवं सांख्यिकी विभाग की ओर से 18 मुख्य विषयों, 45 मानकों और सात थीम्स के आधार पर तैयार की गई सूची में सभी अपेक्षाओं पर खरा उतरने के बाद यह पुरस्कार प्रदान किया गया। वीरवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शिमला में यह पुरस्कार बिलासपुर के उपायुक्त राजेश्वर गोयल को प्रदान किया गया।
विज्ञापन

जिला उपायुक्त राजेश्वर गोयल ने बताया कि सुशासन के विभिन्न मानकों में सराहनीय उपलब्धियों के लिए बिलासपुर जिले को राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए चुना गया है। विकास कार्यों सहित अन्य मानकों पर बेहतरीन प्रदर्शन देने के लिए इस इंडेक्स में जिला बिलासपुर का नाम प्रदेश की लिस्ट में सबसे ऊपर रहा है। बताया कि जिलों में प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने साल 2019 के लिए डीजीजीआई-2019 तैयार किया।
विज्ञापन

इसके तहत मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने वीरवार को वीरवार को शिमला में आयोजित कार्यक्रम में एचपी डीजीजीआई-2019 को जारी किया। इसमें सरानीय उपलब्धियां हासिल करने वाले जिलों के उपायुक्तों को पुरस्कार प्रदान किए। प्रदेश भर में अव्वल रहने वाले जिला बिलासपुर के उपायुक्त राजेश्वर गोयल को सीएम ने 50 लाख के चैक के साथ स्मृति चिन्ह भेंट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई विकासपरक कार्यों में तेजी से हुआ कार्य
बिलासपुर में वर्तमान में पंचायती विकास से लेकर एम्स, फोरलेन, हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज, रेलवे लाइन सहित कई कार्यों ने गति पकड़ी है। कोरोना काल के बाद भी जिला में विकास कार्यों का सिलसिला थमा नहीं है। कोरोना काल में भी उपायुक्त बिलासपुर ने जनता के हित के लिए दिन रात निरंतर कार्य किया।

जिला प्रशासन में काम कर रहे हर विभाग के निरंतर प्रयासों और कड़ी मेहनत का नतीजा है कि बिलासपुर गुड गवर्नेंस में प्रदेश भर में अव्वल रहा है। जिले के विकास के लिए बिना किसी रूकावट कार्य करना ही मेरी प्राथमिकता है। वहीं जिला उपायुक्त होने के नाते उन्हें गर्व है कि उनकी टीम की मेहनत रंग लाई। आगे भी जिला के विकास के लिए समर्पण के साथ कार्य किया जाएगा।-राजेश्वर गोयल, उपायुक्त, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed