{"_id":"645d2f9224223f93670f1db8","slug":"bilaspur-police-launched-drug-prevention-awareness-campaign-across-the-district-bilaspur-news-c-19-1-149601-2023-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बिलासपुर पुलिस ने जिले भर में छेड़ा नशा निवारण जागरूकता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बिलासपुर पुलिस ने जिले भर में छेड़ा नशा निवारण जागरूकता अभियान
विज्ञापन
बिलासपुर। बिलासपुर पुलिस ने नशा निवारण जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया। इस अभियान के पहले कार्यक्रम में एसपी बिलासपुर डॉ. कार्तिकेयन ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। एसपी बिलासपुर डॉ. कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने कहा कि नशा निवारण अभियान को आम जनता के सहयोग से ही सफल बनाया जा सकता है।
इसके प्रति नशा निवारण जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया है। इस अभियान को आमजन तक पहुंचाने के लिए जिले भर में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसमें स्कूल, कॉलेज, तकनीकी प्रशिक्षण संस्थानों में सेमिनार का आयोजन कर नशे के दुष्प्रभावों के प्रति बच्चों युवा वर्ग को जागरूक किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि नशे की प्रवृत्ति को जेल में डालकर उन्हें प्रताड़ित और यातना देकर समाप्त नहीं किया जा सकता है, बल्कि नशे के दुष्प्रभाव से जागरूक कर उनका जीवन उज्ज्वल बनाया जा सकता है। इस अवसर पर समाजसेवी आदित्य दास और सेरेजम सेंटर की एमडी पूनम ने भी नशा जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान किया। अभिभावकों से आग्रह किया कि अपने बच्चों को कुसंगति से बचाने के प्रति हमेशा उन पर नजर बनाए रखें। बच्चे को संगति का शिकार होने के चलते ही अधिकतर नशे की प्रवृत्ति की ओर अग्रसर होते हैं। एसपी ने सेहत और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने वाले 11 वरिष्ठ नागरिकों को भी प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।