फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   bilaspur news himachal news nh bilaspur restore one week

एनएच बहाल होने में लगेगा एक सप्ताह का समय

Mon, 19 Sep 2022 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Sep 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
bilaspur news himachal news nh bilaspur restore one week
एनएच -03 पर धंसी पुलिया का निर्माण कार्य शुरू। संवाद - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। धर्मशाला-शिमला राजमार्ग पर घाघस के पास कुड्डी में पुली धंसे हुए करीब छह दिन बीत गए हैं लेकिन अभी भी मार्ग को बहाल नहीं किया गया है। इस मार्ग के बाधित होने से कंदरौर से घाघस आने वाले लोगों को खासा परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

कंदरौर से घाघस आने वाले बस रूटों को भी 10-12 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय कर चांदपुर से बामटा होकर फिर घाघस जाना पड़ रहा है। वहीं इस मार्ग के बंद होने से चांदपुर से बिलासपुर मार्ग पर भी ट्रैफिक का दबाव बढ़ गया है। तीन सीमेंट फैक्टरियों अंबुजा, एसीसी और अल्ट्राटेक के सभी ट्रक अब चांदपुर से होकर निकल रहे हैं। वहीं शिमला जाने वाले वाहन जो पहले घाघस से होकर जाते थे वे भी इसी मार्ग से शिमला जा रहे हैं। शिमला-धर्मशाला बसों का रूट भी यही है। हालात यह हो गए हैं कि सुबह के समय इस सड़क पर जाम की स्थिति बन जाती है। लोगों को कंदरौर से घाघस तक बसों में सफर करने के लिए दोगुना खर्च करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उपायुक्त बिलासपुर पंकज राय ने एनएचएआई को आदेश जारी किए थे कि एक सप्ताह में मार्ग को बहाल कर लोगों को राहत दी जाए लेकिन अभी तक पुली के नीचे के पाइप ही बिछाए गए हैं। इसके बाद इसके पिलर खड़े होंगे और फिर पुली का निर्माण किया जाएगा। इस पूरी प्रक्रिया को पूरा करने में अभी एक सप्ताह का समय और लग सकता है। एनएचएआई के डिप्टी मैनेजर ब्रिजकांत ने कहा कि अभी पुली का कार्य पूरा करने में एक सप्ताह का समय और लगेगा। विभाग कोशिश कर रहा है कि इसका कार्य जल्द पूरा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed