फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   bilaspur news himachal news Merit certificates distributed to 26 students of Jejwin School

Bilaspur News: जेजवीं स्कूल के 26 विद्यार्थियों को वितरित किए मेरिट प्रमाणपत्र

Sat, 17 Dec 2022 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Dec 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
bilaspur news himachal news Merit certificates distributed to 26 students of Jejwin School
बोर्ड परीक्षा में मेरिट पर आने के लिए जेजवीं स्कूल के विद्यार्थियों को बांटे सर्टिफिकेट। - फोटो : BILASPUR
घुमारवीं (बिलासपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जेजवीं के 26 विद्यार्थियों ने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड, धर्मशाला की ओर से मार्च 2022 में आयोजित दसवीं की परीक्षा में प्रथम 200 विद्यार्थियों की सूची में स्थान बनाकर कीर्तिमान स्थापित किया है।
विज्ञापन

पाठशाला की प्रधानाचार्य रेखा शर्मा ने सभी विद्यार्थियों को शिक्षा बोर्ड की ओर से प्रेषित प्रमाण पत्र वितरित किए। इस अवसर पर रेखा शर्मा ने कहा कि इस सत्र में पाठशाला के विद्यार्थी कार्तिक ने मेरिट में दसवां स्थान प्राप्त किया। अन्य विद्यार्थियों ने भी मेहनत की। यह पाठशाला, अभिभावकों, अध्यापकों तथा विद्यार्थियों के लिए बड़ी उपलब्धि है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पाठशाला के अन्य विद्यार्थियों को भी इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। प्रधानाचार्य ने कहा कि इससे यह प्रमाणित होता है कि सीमित भौतिक संसाधनों के बावजूद सरकारी पाठशालाओं में अध्यापकों की ओर से अच्छा शिक्षण कार्य किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पाठशाला के सभी अध्यापकों तथा विद्यार्थियों को इसका श्रेय जाता है। उम्मीद जाहिर की कि इस सत्र में भी विद्यार्थी मेरिट में आकर पाठशाला का नाम ऊंचा करेंगे। इस अवसर पर पाठशाला के अध्यापक तथा सभी प्रतिभाशाली विद्यार्थी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed