फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   bilaspur news, bilaspur, bilaspur

Bilaspur News: अष्टमी के दूसरे दिन 30 हजार श्रद्धालुओं पहुंचे माता के दरबार

Tue, 06 Aug 2024 11:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
bilaspur news, bilaspur, bilaspur
श्री नयना देवी जी मंदिर में मां के दर्शन करने कतारों में खड़े श्रद्धालु। संवाद
श्री नयना देवी मंदिर न्यास को 16.93 लाख रुपये का चढ़ावा हुआ प्राप्त
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयनादेवी जी(बिलासपुर)। विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नयनादेवी जी में मंगलवार को श्रावण अष्टमी मेले के दूसरे दिन 30 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। श्रद्धालु दिल खोल कर मां के दरबार में चढ़ावा चढ़ा रहे हैं।

पहले नवरात्र के दिन मंदिर न्यास को 16.93 लाख रुपये से अधिक नकद के साथ 28.8 ग्राम सोना, 2.946 किलोग्राम चांदी, एक यूस डॉलर और पांच ऑस्ट्रेलियन डॉलर चढ़ावे के रूप में प्राप्त हुए। मंदिर के कपाट रात 2:00 बजे से ही श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए थे। पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और अन्य प्रदेशों से आए श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में शीश नवाया। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना के साथ प्राचीन हवन कुंड में आहुतियां भी डालीं। श्रद्धालुओं की भारी संख्या को देखते हुए पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने समय-समय पर व्यवस्थाओं को जांचा। श्रद्धालुओं को सुरक्षाकर्मियों ने जत्थों में मंदिर परिसर में भेजा ताकि नियंत्रण बना रहे। मंदिर अधिकारी विपिन ठाकुर ने बताया कि दूसरे नवरात्र के दिन भी मंदिर क्षेत्र में व्यवस्था पूरी तरह से सुचारू रही और सभी विभागों की ओर से पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। श्रद्धालु आराम से दर्शन कर रहे हैं।

श्री नयना देवी जी मंदिर में मां के दर्शन करने कतारों में खड़े श्रद्धालु। संवाद

श्री नयना देवी जी मंदिर में मां के दर्शन करने कतारों में खड़े श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed