फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   bilaspur news, bilaspur, bilaspur

हिम केयर योजना बंद करना जन विरोधी फैसला : रणधीर

Mon, 29 Jul 2024 11:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 29 Jul 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
bilaspur news, bilaspur, bilaspur
बोले, झूठी गारंटियों के सहारे सत्ता में आई कांग्रेस सरकार, योजना बहाल करने की मांग
विज्ञापन

केंद्र की आयुष्मान योजना में न आने वालों के लिए पिछली सरकार ने शुरू की थी योजना
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। भाजपा के प्रदेश मीडिया संयोजक एवं श्री नयना देवी जी के विधायक रणधीर शर्मा ने प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि निजी अस्पतालों में हिम केयर योजना को बंद करने के फैसले का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि झूठी गारंटियों से लोगों को गुमराह करके सत्ता में आई कांग्रेस एक के बाद एक लगातार जनविरोधी फैसले ले रही है।
रणधीर ने कहा कि प्रदेश की पूर्व भाजपा सरकार के समय शुरू की गई जनहितैषी योजनाओं को बंद करके लोगों से सभी तरह की सुविधाएं छीनी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना से लाभान्वित होने से वंचित रह गए लोगों को लिए जयराम सरकार के समय हिम केयर योजना शुरू की गई थी। इसमें 5 लाख रुपये तक के निशुल्क इलाज की सुविधा थी। इसे हिमाचल और अन्य राज्यों के 292 अस्पतालों में शुरू किया गया था। इनमें से 141 निजी अस्पताल थे। इससे लाखों लोग लाभान्वित हो रहे थे। कहा कि प्रदेश सरकार पर अभी भी लगभग 370 करोड़ रुपये की देनदारी है। अब इस सरकार ने निजी अस्पतालों में हिम केयर योजना को बंद करने का तुगलकी फरमान जारी कर दिया है। सरकारी कर्मचारियों के लिए भी हिम केयर कार्ड पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। बेहतर होगा कि सुक्खू सरकार जनहितैषी योजनाओं को तुरंत प्रभाव से बहाल करे।
विज्ञापन

इनसेट
द्वेष भावना से काम कर रही है सुक्खू सरकार : सांख्यान
भाजपा के जिला अध्यक्ष स्वतंत्र सांख्यान ने प्रदेश सरकार पर राजनीतिक द्वेष भावना से काम करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार ने कई जनहितैषी योजनाएं केवल इसी वजह से बंद कर दी हैं, क्योंकि उन्हें प्रदेश की पूर्व जयराम सरकार के समय शुरू किया गया था। सत्ता में आते ही कांग्रेस ने सबसे पहले भाजपा कार्यकाल में जनहित में खोले गए 1000 से अधिक संस्थान डिनोटिफाई कर दिए। उसके बाद से लोगों से कई सुविधाएं छीनकर उन्हें लगातार झटके दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed