फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   bilaspur news, bilaspur, bilaspur

Bilaspur News: सीएम से होमगार्ड जवानों की नियुक्ति की लगाई गुहार

Sun, 14 Jul 2024 11:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sun, 14 Jul 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
bilaspur news, bilaspur, bilaspur
जिला होमगार्ड संगठन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात
विज्ञापन

-बोले, प्रदेश के मंदिरों और पुलिस चौकी में खाली पदों पर की जाए जवानों की नियुक्ति

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। जिला होमगार्ड संगठन के पदाधिकारियों ने रविवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से बिलासपुर दौरे के दौरान मुलाकात की। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी की अगुवाई में हुई इस मुलाकात के दौरान संगठन ने मुख्यमंत्री को अपने विभाग से संबंधित समस्याओं के बारे में अवगत करवाया। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदेश के मंदिरों, पुलिस चौकी, अन्य स्थानों पर चल रहे खाली पदों पर सरकार जल्द से जल्द होमगार्ड की तैनाती सुनिश्चित करें। इसके साथ ही संगठन के अध्यक्ष विजय धर्माणी ने बताया कि होमगार्ड प्रदेश में पिछले छह दशक से सरकार और प्रशासन के साथ जनता की सुरक्षा के लिए खड़े हैं। लेकिन उन्हें आज तक 365 दिन का स्थायी रोजगार सरकार उपलब्ध नहीं करवा पाई है। उन्होंने कहा कि 2013 में सरकार ने समस्त सरकारी अर्द्ध सरकारी संस्थानों में होमगार्ड की सेवाएं लेने की बात कही थी। यहां तक कि जवानों को औद्योगिक क्षेत्र में तैनात करने की बात भी सरकार कर चुकी है। लेकिन आज भी सरकारी संस्थाओं और औद्योगिक क्षेत्र में प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री से होमगार्ड जवानों को आ रही कई अन्य समस्याओं से भी अवगत करवाया। संगठन के प्रधान विजय धर्माणी ने बताया कि इस मौके पर मुख्यमंत्री ने जवानों की बातों को ध्यान से सुना और समस्याओं का जल्द ही समाधान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने उम्मीद की कि सरकार जल्द ही उनकी समस्याओं पर गौर करेगी। होमगार्ड के जवान हमेशा पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर प्रदेश की सेवा में कार्यरत है। लेकिन अभी भी कई समस्याओं का सामना कर रहे हैं। मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार जल्द से जल्द होमगार्ड की समस्याओं का निपटारा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed