{"_id":"6693d836bd9125ccb00b5c82","slug":"bilaspur-news-bilaspur-bilaspur-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-120153-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: त्यून सरयून धार के लोग मूलभूत सुविधाओं से अछूते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: त्यून सरयून धार के लोग मूलभूत सुविधाओं से अछूते
Sun, 14 Jul 2024 11:21 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sun, 14 Jul 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्र की 30 हजार आबादी को काम तहसील के काम करवाने के लिए जाना पड़ता है घुमारवीं
-त्यून सरयून धार किसान एवं श्रमिक कल्याण सभा ने सीएम को सौंपा ज्ञापन
विद्यार्थियों को पढ़ाई के जाना पड़ता है घुमारवीं और बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। त्यून सरयून धार किसान एवं श्रमिक कल्याण सभा के अध्यक्ष एवं युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आशीष ठाकुर व स्थानीय प्रतिनिधिमंडल ने औहर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र की समस्याएं उजाकर की। उन्होंने मांग की है कि सरयून धार क्षेत्र आज तक पिछड़ा हुआ है। यहां की जनसंख्या लगभग 30 हजार के करीब है। क्षेत्र में नौ पंचयातें आती हैं, लेकिन यहां उप तहसील का कार्यालय तक नहीं है। उपतहसील के कार्य कराने के लिए लोगों को घुमारवीं जाना पड़ता है। क्षेत्र में बड़ा शिक्षण संस्थान न होने से विद्यार्थियों बिलासपुर या घुमारवीं जाना पड़ता है। यहां पर रोजगार का भी कोई साधन नहीं है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि धार में स्थान चिह्नित कर औद्योगिक क्षेत्र खोला जाए, ताकि लोगों को रोजगार मिल सके। बताया कि धार क्षेत्र में बरसात से हर वर्ष करोड़ों रुपये का नुकसान होता है, पिछले दो साल से लगभग 500 के करीब घर आंशिक व कई पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। सड़कें पूरी तरह से खराब हैं। सैकड़ों की संख्या में मवेशी बरसात में मर गए थे। उन्होंने मांग रखी है कि कोटधार की तर्ज पर धार का सर्वेक्षण करवाया जाए और धार को पिछड़ा क्षेत्र घोषित किया जाए। अगर धार पिछड़ा क्षेत्र के दायरे में आ जाती है तो करोड़ों रुपये की राशि धार को मिलनी शुरू हो जाएगी और जनता को राहत मिलेगी। इस मौके पर प्रधान रेखा ठाकुर,उपप्रधान रत्न सिंह,समाजसेवी सुंदर लाल ठाकुर,जिला युकां महासचिव नरेश कुमार,पंकज ठाकुर,जिला युंका सचिव राकेश कुमार,सदर के युकां अध्यक्ष वीरेंद्र सन्धु,बलबीर,बंटी,लेख राम,अमर सिंह,बीरबल व अन्य स्थानीय लोग उपस्थित रहे।