फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   bilaspur news, bilaspur, bilaspur

Bilaspur News: घुमारवीं में नया थाना बनकर तैयार, जल्द होगा शिफ्ट

Thu, 11 Jul 2024 11:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 11 Jul 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
bilaspur news, bilaspur, bilaspur
घुमारवीं पुलिस थाना का नया भवन
पुराने जर्जर थाना भवन से मिलेगी निजात, पांच करोड़ की लागत से नया भवन तैयार
विज्ञापन

-चार मंजिला नए भवन में पुलिस कर्मियों की हर सुविधा का रखा गया है ख्याल

संजीव शामा
घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं पुलिस थाना का नया भवन बनकर तैयार हो चुका है, जो आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। नए भवन के तैयार होने से करीब चार दशक पुराने जर्जर भवन से छुटकारा मिल जाएगा। पुराने भवन के कमरे भी काफी कम है, जिस कारण जगह की कमी से स्टाफ को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन नए भवन के बन जाने से अब इन दिक्कतों से भी छुटकारा मिल जाएगा।

करीब पांच करोड़ रुपये खर्च कर घुमारवीं पुलिस थाना के इस नए भवन का निर्माण किया गया है। पुलिस विभाग के अनुसार नए भवन में पानी, बिजली, फर्नीचर की सुविधा अभी नहीं है। जैसे ही यह सुविधा उपलब्ध हो जाएगी, थाने का सारा कामकाज नए भवन में शिफ्ट कर दिया जाएगा। बता दें कि पुलिस थाना का नया भवन चार मंजिला बनाया गया है। इसके ग्राउंड फ्लोर पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। जबकि पहली मंजिल में थाना प्रभारी व एचसी के कमरों सहित महिला व पुरुष लॉक रूम बनाए गए हैं, दूसरी मंजिल में माल खाना,कोट, कैंटीन और रसोई सहित बहुउद्देशीय हाल बनाया गया है। तीसरी मंजिल में आई ओ रूम के अलावा एक ट्रैफिक ऑफिस बनाया जाएगा। इस नए पुलिस भवन में हर मंजिल में पुरुष व महिलाओं के लिए अलग-अलग शौचालय का निर्माण भी किया गया है।आधुनिक तरीके से तैयार किए गए इस भवन में अब सिर्फ बिजली पानी और फर्नीचर की दरकार है। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही यह सुविधा भवन में उपलब्ध हो जाएगी और अगर सब कुछ ठीक रहा तो कुछ दिनों के बाद भवन का उद्घाटन होते ही पुलिस थाना का सारा कार्यभार इस भवन में शिफ्ट हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed