फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   bilaspur news, bilaspur, bilaspur

Bilaspur News: लोकसभा चुनाव ड्यूटी पर गए होमगार्ड को नहीं मिला मानदेय

Thu, 11 Jul 2024 11:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 11 Jul 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
bilaspur news, bilaspur, bilaspur
-जिले के 458 होमगार्ड जवानों ने कांगड़ा में लोकसभा चुनाव के दौरान दी थी ड्यूटी
विज्ञापन

-समय पर पैसा न मिलने से जवानों में रोष

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। लोकसभा चुनाव के दौरान ड्यूटी देने वाले होमगार्ड जवानों को अभी तक मानदेय नहीं मिला है, जिसको लेकर जवानों में रोष है।
होमगार्ड जवानों का कहना है कि कभी उनकी पगार समय पर नहीं दी जाती है। उनके साथ हमेशा सौतेला व्यवहार ही होता आया है। जिले के करीब 458 होमगार्ड जवान लोकसभा इलेक्शन में ड्यूटी देने कांगड़ा गए थे, जिनके करीब 38,50,200 रुपये बकाया बनता है। होमगार्ड संगठन के जिला अध्यक्ष विजय धर्माणी ने बताया कि लोकसभा चुनाव बीत जाने के एक महीने बाद भी उन्हें अभी तक चुनाव ड्यूटी का मानदेय नहीं मिला। इस बारे में उच्च अधिकारी मौन धारण किए हुए हैं। वह जवानों की सुध नहीं ले रहे हैं। बताया कि चाहे कोई भी चुनाव क्यों न हो उनकी पेमेंट एडवांस में विभाग को सौंप दी जाती है। फिर भी जवानों को समय पर पेमेंट न मिलना चिंता का विषय है। होमगार्ड के जवानों को कभी भी समय पर पेमेंट नहीं मिलती है, जिस वजह से उन्हें परिवार का पालन पोषण करना मुश्किल हो जाता है। होमगार्ड जवान ऋषि, रमेश, देशराज, संजीव ,राजेश, अनिल ,जीतराम, विजय राणा आदि ने मांग की है कि विभाग उनके द्वारा चुनाव में दी गई ड्यूटी की पेमेंट को जल्द से जल्द बहाल करे। उनका कहना है कि विभाग को सोचना चाहिए कि होमगार्ड जवानों के पास कोई और साधन नहीं है जिससे वह अपने परिवार का पोषण कर सके। इसलिए विभाग को सोचना चाहिए कि अगर समय पर उन्हें पैसा नहीं मिलेगा होमगार्ड जवान अपने परिजनों का पेट कैसे भरेंगे।

इनसेट
बिलासपुर के कमाडेंट होमगार्ड कुशल कटोच ने बताया कि बिलासपुर के सभी होमगार्ड जवान कांगड़ा चुनावी ड्यूटी देने गए थे। लेकिन अभी तक वहां से पैसा नहीं मिल पाया है। कुछ दिन पहले ही वहां के अधिकारियों से बात हुई थी तो उन्होंने बजट न होने के कारण असमर्थता जाहिर की थी। अधिकारियों का कहना था जैसे ही सरकार से बजट मिलेगा इसके बाद पेमेंट कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed