फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   bilaspur news, bilaspur, bilaspur

Bilaspur News: गोबिंद सागर झील में अगले महीने से क्रूज, जैटी और मोटर बोट का रोमांच

Thu, 11 Jul 2024 11:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 11 Jul 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
bilaspur news, bilaspur, bilaspur
उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक। संवाद
वाटर स्पोर्ट्स के लिए पहुंचने लगे उपकरण, 15 दिन में पहुंचेगा पहला 60 सीटर क्रूज
विज्ञापन


50 किलोमीटर झील के क्षेत्र में 12 महीने होंगी वाटर स्पोर्ट्स की गतिविधियां

सरोज पाठक
बिलासपुर। गोबिंद सागर झील में वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों के शुरू होने का इंतजार खत्म होने वाला है। अगले महीने से यहां क्रूज, मोटर बोट, जैटी और अन्य वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियां का रोमांच शुरू होगा। इसके लिए उपकरण पहुंचना शुरू हो गए हैं। मंडी भराड़ी में मोटर बोट और जैटी पहुंच गई हैं। 15 दिन में पहला 60 सीटर क्रूज भी पहुंच जाएगा। दूसरा क्रूज 120 सीटर का होगा, इसे पहुंचने में समय लगेगा। प्रशासन अगस्त में इसका शुभारंभ सीएम से कराने की तैयारी कर रहा है।
मनाली जाने के लिए पर्यटक सबसे पहले हिमाचल के प्रवेश द्वार बिलासपुर में पहुंचते हैं। अब तक बिलासपुर में ऐसी कोई गतिविधियां नहीं थी जो पर्यटकों को यहां रोकती। अगस्त से गतिविधियां शुरू होने जा रही हैं। खास बात यह रहेगी कि जैटी, मोटर बोट के साथ यहां सैलानी क्रूज का लुत्फ भी उठाएंगे। क्रूज में गोवा और केरल की तर्ज पर पार्टी कर सकेंगे। स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के द्वार खुलेंगे। झील को कंदरौर से भाखड़ा बांध के 15 किलोमीटर पीछे तक वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों के लिए अधिसूचित किया गया है। 12 महीने गतिविधियां होंगी। वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों के लिए अभी तक रेट तय नहीं हुए हैं। जानकारी के अनुसार जैटी की मिनट के हिसाब से राइड होगी, वहीं इसके लिए पांच मिनट का हजार रुपये शुल्क होगा। अन्य गतिविधियों के शुल्क तय होने के बाद जारी होंगे।
विज्ञापन

---
कोलबांध भी वाटर स्पोर्ट्स के लिए अधिसूचित
कोलबांध जलाशय को भी जल क्रीड़ा गतिविधियों के लिए अधिसूचित कर दिया गया है। पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग शिमला के संयुक्त निदेशक ने इसकी अनुमति दी है। कोल बांध सुरक्षा क्षेत्र से कम से कम 5 किलोमीटर दूर मत्स्य विभाग के मत्स्य फार्म के आगे हवानी कोल गांव से ऊपर करीब 35 किलोमीटर की झील में यह गतिविधियां होंगी। इसके लिए वीरवार को जिला उपायुक्त ने बैठक भी की। जल्द ही टेंडर जारी किया जाएगा। शर्त होगी कि जो भी फर्म यहां काम करेगी, उसे झील से हुई आय का 25 फीसदी जिला प्रशासन को देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


---
झील में वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों की शुरुआत अगले अगस्त से शुरू हो जाएगी। उत्तरी भारत में एक साथ किसी भी वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों वाले क्षेत्र में चार जेटी एक साथ उपलब्ध नहीं हैं, लेकिन बिलासपुर में चार जेटी पहुंची हैं। आगामी 15 दिन में पहला क्रूज भी पहुंच जाएगा। मुख्यमंत्री इन गतिविधियों के शुभारंभ के लिए बिलासपुर आएंगे। इसकी तैयारी की जा रही है।
-आबिद हुसैन सादिक, उपायुक्त, बिलासपुर

उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक। संवाद

उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article