फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   bilaspur news, bilaspur, bilaspur

Bilaspur News: खो-खो में अमरपुर, धनथर की टीम ने फाइनल में

Tue, 06 Aug 2024 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
bilaspur news, bilaspur, bilaspur
झंडूता के घण्डीर स्कूल में आयोजित खण्ड स्तरीय (छात्र) अंडर 14 खेलकूद प्रतियोगिता में अपनी प्रति
जिले के विभिन्न शिक्षा खंडों में आज होगा खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन
विज्ञापन

कबड्डी में माकड़ी ने स्वारघाट को 26-9, तरसूह ने मांड्याली को 35-10 से हराया

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले के विभिन्न शिक्षा खंडों में चल रही अंडर-14 छात्र वर्ग की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन अलग-अलग मुकाबले खेले गए। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पनोह में चल रही खेलकूद प्रतियोगिता में खो-खो के मैच में अमरपुर और धनथर ने बाकी सभी टीमों को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। कबड्डी में पनोह और बाल पाठशाला घुमारवीं की टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। वॉलीबाल में मिनर्वा, बैहना जट्टा, औहर और शिवा इंटरनेशनल स्कूल की टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। वहीं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सलोवा में खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी में माकड़ी ने स्वारघाट को 26-9, तरसूह ने मांड्याली को 35-10, टरवाड़ ने बड्डू-ढडोग को 39-12, नांगे ठाकुर ने जकातखाना को 31-13, बहल ने स्वाहन को 44-40, तरसूह ने माकड़ी को 25-19 और नांगे ठाकुर ने धलेट को 39-24 से मात दी। खोखो में स्वारघाट ने तरसूह, बस्सी ने स्वाहन, बस्सी ने दबट को हराया। वॉलीबॉल में टोबा और नांगे ठाकुर के मध्य मुकाबले में टोबा ने जीत दर्ज की। सलोआ और टोबा टीम में कड़ा मुकाबला हुआ, जिसमें सलोआ ने फाइनल में प्रवेश किया। जकातखाना और बहल में जकातखाना ने जीत दर्ज की। बैडमिंटन में नैला ने भटेड, बहल ने नकराणा, जकातखाना ने भाखड़ा स्कूल को हराया। अधिकतर खेलों के क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल मुकाबले हुए। खेलकूद प्रतियोगिता का समापन बुधवार को होगा।

---------------------------------------------------------------------
विज्ञापन


वॉलीबॉल में बलोह ने जड्डू कुलज्यार को 2-0 से दी मात
घंडीर में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में 39 स्कूलों के 545 खिलाड़ी ले रहे भाग
संवाद न्यूज एजेेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घंडीर में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में वॉलीबॉल स्पर्धा में बलोह ने जड्डू कुलज्यार को 2-0 से मात दी। खेलकूद प्रतियोगिता में 39 स्कूलों के 545 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। वहीं सुन्हाणी ने बरठीं को 2-0, नघियार ने जबलू को 2-0, दसलेहड़ा ने झंडूता को 2-1 से मात दी। कबड्डी में बाला ने जेपीएस बरठीं, घंढीर ने जेजवी, झंडूता ने जबलू, घंढीर ने गंगलोह को हराया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डंगार में चल रही खेलकूद प्रतियोगिता में वॉलीबाल स्पर्धा में पंतेहड़ा ने मुडखर, डंगार ने कपाहड़ा को हराया। बैडमिंटन में डंगार ने मरहाणा, नाल्टी ने डुमैहर स्कूल की टीम को हराया। खो-खो में गालियां ने भराड़ी, कपाहड़ा ने कुठेड़ा, गालियां ने बाड़ी मझेड़वां स्कूल की टीम को हराया। कबड्डी में कुठेड़ा ने राधा कृष्णा पब्लिक स्कूल की टीम को 36-25, हटवाड़ ने डंगार को 36-35 और मोहड़ा ने कुठेड़ा स्कूल की टीम को 29-28 से मात दी।

झंडूता के घण्डीर स्कूल में आयोजित खण्ड स्तरीय (छात्र) अंडर 14 खेलकूद प्रतियोगिता में अपनी प्रति

झंडूता के घण्डीर स्कूल में आयोजित खण्ड स्तरीय (छात्र) अंडर 14 खेलकूद प्रतियोगिता में अपनी प्रति

झंडूता के घण्डीर स्कूल में आयोजित खण्ड स्तरीय (छात्र) अंडर 14 खेलकूद प्रतियोगिता में अपनी प्रति

झंडूता के घण्डीर स्कूल में आयोजित खण्ड स्तरीय (छात्र) अंडर 14 खेलकूद प्रतियोगिता में अपनी प्रति

झंडूता के घण्डीर स्कूल में आयोजित खण्ड स्तरीय (छात्र) अंडर 14 खेलकूद प्रतियोगिता में अपनी प्रति

झंडूता के घण्डीर स्कूल में आयोजित खण्ड स्तरीय (छात्र) अंडर 14 खेलकूद प्रतियोगिता में अपनी प्रति

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed