फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   bilaspur news, bilaspur, bilaspur

स्वस्थ रहने के लिए अल्कोहल, तंबाकू का न करे सेवन : विजय

Mon, 29 Jul 2024 11:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 29 Jul 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
bilaspur news, bilaspur, bilaspur
बिलासपुर की ग्राम पंचायत ओयल में विश्व हेपिटाइटिस दिवस पर उपस्थित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता,आशा वर्क
ओयल पंचायत में विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर स्वास्थ्य शिक्षक ने दी जानकारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। सदर की ओयल पंचायत में विश्व हेपेटाइटिस दिवस मनाया गया। स्वास्थ्य शिक्षक विजय कुमारी ने बताया कि हेपेटाइटिस वायरस ए, बी, सी, डी और ई के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि एल्कोहॉलिक हेपेटाइटिस अत्यधिक शराब के सेवन के कारण होता है। विषाक्त हेपेटाइटिस कुछ विषों, रसायनों, दवाओं के कारण हो सकता है। हेपेटाइटिस में शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली लीवर पर हमला करती है। उन्होंने बताया कि हेपेटाइटिस ए और ई आमतौर पर संक्रमित व्यक्ति के मल से दूषित भोजन या पानी के संपर्क में आने से फैलता हैं। अधपका सूअर का मांस, हिरण खाने से भी हेपेटाइटिस ई हो सकता है। हेपेटाइटिस बी, सी और डी किसी व्यक्ति के रक्त के संपर्क में आने से फैलता है। हेपेटाइटिस बी और डी शरीर के अन्य तरल पदार्थों के संपर्क में आने से भी फैल सकता है। उन्होंने बताया कि लिवर को स्वस्थ रखने के लिए हमें अधिक तेल व मसालों से बना हुआ भोजन, रिफाइंड आटा, अल्कोहल, तंबाकू का सेवन और डिब्बाबंद फूड का सेवन करने से बचना चाहिए। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को सूक्ष्म जलपान की जगह फल वितरित किए गए। इस अवसर पर पंचायत जनप्रतिनिधियों में रामलाल, वार्ड मेंबर, सीएचओ यामिनी, दनओह, ओयल की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा वर्कर सरोज, पूनम सहित आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed