{"_id":"66a78c6542d94a2205031c18","slug":"bilaspur-news-bilaspur-bilaspur-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-120872-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: जिले में आज खुलेंगे स्कूल\nलंबी घास से होगा स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: जिले में आज खुलेंगे स्कूल लंबी घास से होगा स्वागत
Mon, 29 Jul 2024 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Mon, 29 Jul 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
शिक्षा विभाग के निर्देश के बावजूद अधिकतर स्कूलों नहीं हुई परिसर की साफ-सफाई
डियारा सेक्टर के राजकीय प्राथमिक स्कूल परिसर के चारों ओर उगीं है झाड़ियां
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में 38 दिनों की छुट्टियों के बाद मंगलवार से सरकारी और निजी स्कूल खुलेंगे। शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों को बच्चों के स्कूल आने से पहले वहां सारी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देेंश दिए हैं। लेकिन स्कूल खुलने से पहले झाड़ियों की सफाई नहीं हुई है। अधिकतर स्कूल परिसर में उगी झाड़ियों को हटाने के लिए स्कूल खुलने के एक दिन पहले भी कोई कदम नहीं उठाए गए। शहर के बड़े और छोटे स्कूलों में सोमवार को झाड़ियां उगी हुई दिखाई दीं। डियारा सेक्टर के राजकीय प्राथमिक स्कूल में हालात काफी बदत्तर हैं। स्कूल के मुख्य द्वार से लेकर भवन के चारों ओर बड़ी-बड़ी झाड़ियां उगी हुई हैं। इसके अलावा छात्र और कन्या पाठशालाओं के परिसरों में भी यहीं स्थिति देखने को मिली। स्कूल परिसरों में उगी झाड़ियां हादसों को भी न्योता दे सकती हैं, क्योंकि इनमें सांप और अन्य कीट हो सकते हैं। बावजूद इसके स्कूल प्रशासन बच्चों के आने से पहले ही व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं कर पाए।
कोट
सफाई से लेकर अन्य व्यवस्थाओं को स्कूल खुलने से पहले ही दुरुस्त करने के लिए कहा गया है। अगर कहीं लापरवाही का मामले सामने आते हैं तो नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी।
-राजकुमार शर्मा, उपनिदेशक शिक्षा, बिलासपुर