{"_id":"66952a9a99cb52c297036753","slug":"bilaspur-news-bilaspur-bilaspur-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-120230-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: जिले के कॉलेजों में आज जारी होगी पहली मेरिट सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: जिले के कॉलेजों में आज जारी होगी पहली मेरिट सूची
Mon, 15 Jul 2024 11:23 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Mon, 15 Jul 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
बिलासपुर महाविद्यालय । संवाद
ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया हुई खत्म, कॉलेज वेबसाइट और नोटिस बोर्ड में दिखेगी मेरिट सूची
-छह कॉलेजों में 1,597 विद्यार्थियों ने प्रथम वर्ष के लिए किया है आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले के कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2024-25 में प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए मंगलवार को पहली मेरिट सूची जारी होगी। सोमवार को ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया खत्म हो गई। जिले के छह कॉलेजों में 1,597 विद्यार्थियों ने प्रवेश के लिए आवेदन किया हैं।
विद्यार्थियों मेरिट सूची कॉलेज की वेबसाइट और कॉलेज के नोटिस बोर्ड पर देख सकते हैं। मंगलवार से ही प्रथम वर्ष में दाखिला लेने के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया सुबह 9:00 बजे से शुरू हो जाएगी। काउंसलिंग में आवेदक का आना अनिवार्य है। जो आवेदक काउंसलिंग में नहीं आएगा, वह प्रवेश प्रक्रिया से बाहर हो जाएगा। आवेदकों को एडमिशन पोर्टल पर भरे पूरे फॉर्म की हार्ड कापी, अपने सभी मूल दस्तावेज के साथ एक-एक फोटो कॉपी भी साथ लाएं। सभी कोर्स के लिए एडमिशन मेरिट सूची के आधार पर दी जाएगी। विद्यार्थी 16 जुलाई से 19 जुलाई तक फीस जमा करवा सकते हैं। दूसरी मेरिट सूची 20 जुलाई को निकाली जाएगी। जुखाला कॉलेज में प्रथम वर्ष में 86, घंडालवीं कॉलेज में 25, झंडूता में 62, घुमारवीं में 713, बिलासपुर कॉलेज में 681 और श्री नयना देवी जी में 30 विद्यार्थियों ने आवेदन किया।