{"_id":"6693bf4c16694b3ad701874d","slug":"bilaspur-news-bilaspur-bilaspur-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-120157-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: स्नातकोत्तर कक्षाओं के लिए दाखिले आज से शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: स्नातकोत्तर कक्षाओं के लिए दाखिले आज से शुरू
Sun, 14 Jul 2024 11:34 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sun, 14 Jul 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर कॉलेज में स्नातकोत्तर कक्षाओं के लिए प्रवेश प्रक्रिया आज से शुरू
-इच्छुक विद्यार्थी 25 जुलाई तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन
बिलापुर कॉलेज में 29 जुलाई को होगी काउंससलिंग, एक अगस्त से कक्षाएं होंगी शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर में शैक्षणिक सत्र 2024-25 में एमए, एमएससी, एमकॉम और पीजीडीसीए कक्षाओं के लिए प्रवेश प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो जाएगी। इसके लिए विद्यार्थी को 25 जुलाई शाम 5:00 बजे तक कॉलेज वेबसाइट में जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। सभी विषयों के लिए 29 जुलाई को काउंसलिंग होगी। चयनित विद्यार्थियों को 29 जुलाई से 31 जुलाई तक अपनी फीस जमा करवानी होगी।
महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य डॉ. पीएस कटवाल ने बताया कि इच्छुक विद्यार्थी अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, एमकॉम, गणित, भौतिक विज्ञान, रासायनिक विज्ञान और पीजीडीसीए विषय में दाखिला ले सकते हैं। पीजीडीसीए के लिए सब्सिडाइज्ड और नॉन-सब्सिडाइज्ड सीटों की संख्या 20-20 रखी गई हैं। इसके अलावा अन्य सभी विषयों में 30-30 सीटों पर दाखिले होंगे। सभी विषयों में 10 प्रतिशत सीट ईडब्ल्यूएस और एक-एक सीट सिंगल गर्ल चाइल्ड के लिए सुरक्षित रखी गई है। उन्होंने बताया कि जो विद्यार्थी पीजी तृतीय सेमेस्टर में प्रवेश ले रहे हैं उन्हें भी अपनी फीस 15 जुलाई से 25 जुलाई तक जमा करवानी होगी। इसके बाद कॉलेज में नियमित कक्षाएं एक अगस्त से शुरू हो जाएगी। प्राचार्य ने बताया कि पीजी प्रथम सेमेस्टर में उन्हीं विद्यार्थियों को प्रवेश मिलेगा जो काउंसलिंग में उपस्थित रहेंगे। अधिक जानकारी और प्रोस्पेक्टस के लिए विद्यार्थी महाविद्यालय वेबसाइट पर संपर्क कर सकते हैं।