{"_id":"668fd607069852f5910be64f","slug":"bilaspur-news-bilaspur-bilaspur-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-120032-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: पोस्टर मेकिंग स्पर्धा में राहुल रहे अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: पोस्टर मेकिंग स्पर्धा में राहुल रहे अव्वल
Thu, 11 Jul 2024 11:23 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Thu, 11 Jul 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
आई. टी.आई. बरठी में आयोजित विश्व जनसंख्या दिवस पर उपस्थित झंडूता के खंड चिकित्सा अधिकारी, प्रशि
-आईटीआई बरठीं में मनाया विश्व जनसंख्या दिवस
संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। आईटीआई बरठीं में विश्व जनसंख्या दिवस मनाया गया। इस अवसर पर भाषण और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता भी कराई गई। भाषण प्रतियोगिता में इलेक्ट्रीशियन ट्रेड के विशाल ने पहला, इलेक्ट्रीशियन ट्रेड के लंकेश कुमार ने दूसरा और ड्रेस मेकिंग ट्रेड की नासिया ने तीसरा स्थान हासिल किया। पोस्टर मेकिंग में वेल्डर ट्रेड के राहुल राणा ने पहला, इलेक्ट्रीशियन ट्रेड के विशाल ने दूसरा और मैकेनिक इलेक्ट्रोनिक ट्रेड के पंकज कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग सीएचसी बरठीं से डॉ. अरविंद टंडन ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। मुख्यातिथि ने प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि विश्व जनसंख्या दिवस दुनियाभर में हर साल 11 जुलाई को मनाया जाता है। पूरे विश्व में बढ़ती जनसंख्या को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए यह दिन मनाया जाता है। जनसंख्या मुद्दों के समाधान और आगे इससे कैसे लड़ा जाए इसके महत्व पर लोगों को जानकारी दी गई। इस अवसर पर संस्थान के प्रधानाचार्य सचिन शर्मा, अरुण कुमार, सुनैना, सपना, स्वास्थ्य शिक्षक कमल, सरिता, आशा वर्कर्स सहित अन्य उपस्थित रहे।