{"_id":"66b21d7d6c6b28e4c60568f2","slug":"bilaspur-news-bilaspur-bilaspur-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-121266-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: उप रोजगार कार्यालय में 37 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: उप रोजगार कार्यालय में 37 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार
विज्ञापन
निजी कंपनी में भरे जाएंगे सिक्योरिटी गार्ड,सुपरवाइजर, एचआर के पद
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। उप रोजगार कार्यालय श्री नयना देवी जी में 9 अगस्त को 37 पदों को के लिए साक्षात्कार आयोजित होंगे। निजी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड के 30, सिक्योरिटी सुपरवाइजर के पांच और एचआर के 2 पद भरे जाएंगे।
जिला रोजगार अधिकारी राजेश मेहता ने जानकारी देते हुए बताया साक्षात्कार सुबह 11 बजे से शुरू होंगे। उन्होंने बताया कि सिक्योरिटी गार्ड के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं/12वीं, सिक्योरिटी सुपरवाइजर के के लिए 12वीं/ग्रेजुएशन और एचआर के लिए ग्रेजुएशन/पोस्ट ग्रेजुएशन व एमबीए होनी आवश्यक है। उन्होंने बताया कि उम्मीदवार को मासिक मानदेय 12 हजार से लेकर 25 हजार रुपये तक दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त पुरुष उम्मीदवार की न्यूनतम ऊंचाई 5 फुट 7 इंच और वजन 60 किलोग्राम होना चाहिए। महिला उम्मीदवार 5 फुट 4 इंच और वजन 48 किलोग्राम होना चाहिए। उन्होंने बताया कि उम्मीदवार की आयु 20 से 36 वर्ष होनी चाहिए। पुरुष व महिला उम्मीदवार अपने सभी अनिवार्य दस्तावेजों सहित 9 अगस्त को उप रोजगार कार्यालय श्री नयना देवी जी पहुंच कर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। उम्मीदवार का रोजगार कार्यालय पर पंजीकृत होना अनिवार्य है।