फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   bilaspur news, bilaspur, bilaspur

लोगों से रोजगार छीनने में लगी हुई है कांग्रेस: गर्ग

Tue, 06 Aug 2024 11:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
bilaspur news, bilaspur, bilaspur
घुमारवीं में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग। सं
बोल,घुमारवीं अस्पताल में सुरक्षाकर्मियों को निकालना गलत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। एक लाख नौकरियों का वादा देकर सत्ता में आई कांग्रेस सरकार लोगों से रोजगार छीनने में लगी हुई है। यह बात पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग ने कही। कहा कि सिविल अस्पताल घुमारवीं में सुरक्षा कर्मचारियों को अचानक नौकरी से हटाए जाना गलत है।

बिलासपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में गर्ग ने कहा कि युवाओं को नौकरी देना तो दूर, सरकार बेरोजगारों से नौकरियां छीन रही है। गर्ग ने कहा कि युवा बेरोजगार छोटी मोटी नौकरियां कर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे थे। लेकिन सरकार ने इन युवाओं के परिवारों के मुंह का निवाला छीन कर उनके साथ भद्दा मजाक किया है। उन्होंने कहा कि सरकार बताए कि अस्पताल में कार्यरत बारह सुरक्षाकर्मियों में से आठ को हटाए जाने के पीछे क्या कारण रहा कि अचानक उन्हें बिना कोई नोटिस दिए उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि यह सारा कृत्य भाई भतीजावाद और राजनीतिक पसंद और नापसंद की तर्ज पर किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार बताए कि घुमारवीं अस्पताल में कार्यरत इन आठ सुरक्षा कर्मियों की क्या गलती थी जो इन्हें बिना कोई नोटिस दिए अचानक से उन्हें नौकरी से बाहर का रास्ता दिखा दिया। क्या इन लोगों के परिवार नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के इस कृत्य का कड़ा विरोध करती है और मांग करती है कि इन हटाए गए सुरक्षा कर्मियों को जल्द से जल्द रोजगार पर वापस ले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed