फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   bilaspur news, bilaspur, bilaspur

Bilaspur News: आपदा के खतरे के प्रति जागरूक किए शिक्षक

Tue, 06 Aug 2024 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
bilaspur news, bilaspur, bilaspur
बिलासपुर स्कूल में दो दिवसीय आपदा प्रबंधन कार्यशाला में 140 शिक्षकों ने लिया भाग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) जुखाला ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छात्र बिलासपुर में दो दिवसीय आपदा प्रबंधन कार्यशाला आयोजित की।

कार्यशाला में सदर शिक्षा खंड के 26 वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला व 19 उच्च पाठशाला के स्कूल प्रबंधन कमेटी के सदस्यों ने भाग लिया। कार्यशाला में डॉ. नीलम शर्मा ने आपदा के मुख्य खतरे, संजय ठाकुर ने संस्थागत ढांचा, आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल और आग से बचाव शशि शर्मा ने मुख्य खतरे जैसे भूकंप भूस्खलन, बादल फटना, आग संरचनात्मक, गैर संरचनात्मक व मानसिक एवं सामाजिक प्रभाव आदि के बारे में जानकारी की। स्त्रोत वक्ताओं ने जानकारी देते हुए बताया कि आपदा दो प्रकार की होती है। एक प्राकृतिक व दूसरी मानव जनित। प्राकृतिक आपदा में जैसे बिजली गिरना, भूकंप, चक्रवात आते हैं। मानव जनित जैसे गैस लीक, जंगलों में आग लगाना, उद्योगों से निकलने वाले जहरीले पदार्थ इत्यादि। खंड परियोजना अधिकारी व प्रधानाचार्य वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छात्र बिलासपुर श्याम लाल ने बताया कि 2001 में गुजरात के भुज में भूकंप आया जिसकी तीव्रता 7.7 थी। इसमें करीब 20 हजार लोग मारे गए और लाखों घायल हुए थे। इसके बाद 2005 में संसद में आपदा प्रबंधन पर बिल पास हुआ। 2010 में आपदा प्रबंधन पर पहली बार प्रशिक्षण दिया गया। अब स्कूलों में हर साल प्रबंधन समिति के सदस्यों व अध्यापकों को प्रशिक्षण के अलावा स्कूलों में मॉक ड्रिल करवाई जाती है। इसका उद्देश्य है कि बच्चे व अन्य किसी भी आपदा के समय बचाव कर सके ताकि जानी नुकसान से बचा जा सके। इस कार्यशाला में 140 अध्यापकों व स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed