{"_id":"66a77eeae069be8daa02ba9e","slug":"bilaspur-news-bilaspur-bilaspur-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-120857-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: रेलवे निर्माण प्रभावितों ने की \nउपायुक्त कार्यालय में नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: रेलवे निर्माण प्रभावितों ने की उपायुक्त कार्यालय में नारेबाजी
Mon, 29 Jul 2024 11:05 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Mon, 29 Jul 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
रेलवे निर्माण प्रभावित बिलासपुर में मांगों को लेकर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए । संवाद
विधायक रणधीर की अगुवाई में ग्रामीणों ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
ब्लास्टिंग से लोगों के घरों में दरारें पड़ने से लोगों में है रोष
टनल का काम रोकने के आरोप में ग्रामीणों पर हुई है एफआईआर
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। भानुपल्ली-बैरी रेलवे लाइन प्रभावितों ने सोमवार को उपायुक्त कार्यालय के अंदर जमकर नारेबाजी की। लोगों का कहना है कि ब्लास्टिंग से उनके घरों में दरारें पड़ चुकी हैं, लेकिन प्रशासन मौन है। इस दौरान लोगों ने श्री नयना देवी जी के विधायक रणधीर शर्मा की अगुवाई में उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा।
स्वाहण पंचायत के खैरियां गांव के लोगों ने पहले उपायुक्त कार्यालय के बाहर कंपनी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद उपायुक्त ज्ञापन देने पहुंचे लोगों ने कमरे में अंदर जमकर नारेबाजी की। ज्ञापन में लोगों ने बताया कि रेलवे लाइन के निर्माण कंपनियां की लापरवाही से उन्हें भारी नुकसान हो रहा है। कंपनी को बार-बार बोलने के बावजूद भी न तो ब्लास्टिंग रोकी जा रही है और न ही लोगों के नुकसान की भरपाई हो रही है। टाली पंचायत के टाली गांव में संपर्क सड़क से रेलवे लाइन जाएगी, जिसके कारण इस गांव का संपर्क पंचायत मुख्यालय, पाठशाला और फोरलेन से कट जाएगा। इसलिए उस स्थान पर ओवर ब्रिज बनाने की मांग की गई थी, जिसके लिए कंपनी के अधिकारी आनाकानी कर रहे हैं। सुरंगों के निर्माण से कई पेयजल के स्रोत सूख गए हैं। लोगों ने मांग पानी की व्यवस्था की जाए और बाहरी लोगों के बजाय स्थानीय लोगों रोजगार दिया जाए।
इनसेट
टनल काम रोकने पर ग्रामीणों पर हुई है एफआईआर
ग्रामीणों ने 27 जुलाई को टनल नंबर 10 का कार्य रुकवाया था, जिसके कंपनी की शिकायत पर ग्रामिणों पर एफआईआर दर्ज हुई। पुलिस को दी शिकायत में मैक्स इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के एचआर रणजीत सिंह ने बताया कि टनल नंबर 10 के निर्माण कार्य में खैरियां गांव के निवासियों द्वारा बाधा डाली जा रही। निर्माण कार्य में की जा रही ब्लास्टिंग को ग्रामीणों ने रुकवा दिया। बिलासपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव चौधरी ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
इनसेट
लोग झेल रहे परेशानी: रणधीर
विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि रेलवे लाइन के निर्माण में लगी कंपनी की लापरवाही से स्थानीय लोग नुकसान झेल रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग उठाई की लोगों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए कार्य किया जाए। प्रभावितों की मांगों को पूरा किया जाए और उन्हें मूलभूत सुविधाएं प्रदान की जाएं।
कोट
मामले को लेकर लोग उनके पास पहुंचे थे। वीरवार को वह मौके पर जाकर निरीक्षण करेंगे और जो भी लोगों की मांग और समस्याएं हैं उनका निदान किया जाएगा।
-आबिद हुसैन सादिक, उपायुक्त, बिलासपुर