फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   bilaspur news, bilaspur, bilaspur

भाजपा के किए कार्यों का शिलान्यास कर रहे सीएम : रणधीर

Mon, 15 Jul 2024 11:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 15 Jul 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
bilaspur news, bilaspur, bilaspur
बिलासपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते श्री नयना देवी जी के विधायक व प्रदेश भाजपा प
-बोले, जेपी नड्डा ने 2022 में किया था औहर में पर्यटन परिसर का शिलान्यास
विज्ञापन

बिलासपुर में अभी तक नहीं हुआ एक भी कार्य

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। घुमारवीं के औहर में भाजपा सरकार के समय जगत प्रकाश नड्डा ने पर्यटन परिसर का शिलान्यास किया था। बिलासपुर में रविवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जनता को गुमराह करने फिर से इसका शिलान्यास किया। यह बात श्री नयना देवी जी के विधायक व प्रदेश भाजपा प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने कही।

बिलासपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भाजपा के समय में कराए कार्यों का श्रेय रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आई है तब से बिलासपुर में एक भी नया विकास कार्य नहीं कराया है। कांग्रेस सरकार ने केवल जनता को ठगने और गुमराह करने का प्रयास किया है। रणधीर ने कहा कि 1 अक्टूबर 2022 को केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने औहर में 24 करोड़ रुपये की लागत से पर्यटन परिसर का शिलान्यास किया। इसके बाद सत्ता में आई कांग्रेस ने डेढ़ साल में एक ईंट भी इस कार्य में नहीं लगाई। इसके विपरीत इस पैसे को मुख्यमंत्री के गृह विस क्षेत्र नादौन में पर्यटन का होटल बनाने के लिए डायवर्ट करने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले बागछाल पुल के उद्घाटन किया, जबकि पुल का शिलान्यास 2002 में हुआ। कांग्रेस का इस पुल के लिए कोई सहयोग नहीं मिला और मुख्यमंत्री ने इसका उद्घाटन कर झूठा श्रेय लेने का प्रयास किया। बागछाल पुल के उद्घाटन के समय मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना फेज तीन के तहत वहां से सड़कों का भी शिलान्यास किया जबकि यह पैसा केंद्र सरकार से आया था। यह सरकार केवल जनता को गुमराह कर रही है। धरातल पर कोई काम इन लोगों ने नहीं कराए हैं। उन्होंने कहा कि बिलासपुर में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। प्रदेश सरकार को इसके लिए अच्छे प्रयास करने चाहिए। यही उनकी मांग है। इस मौके पर जिला भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र संख्यान, सदर विधायक त्रिलोक जमवाल, पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग और सोनल शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed