{"_id":"6693d1256ae017fc4f08f3b3","slug":"bilaspur-news-bilaspur-bilaspur-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-120189-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: डैम में डूबने से 14 वर्षीय बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: डैम में डूबने से 14 वर्षीय बच्चे की मौत
Sun, 14 Jul 2024 11:50 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sun, 14 Jul 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-बुआ के घर ठठल जंगल में रहता था प्रियांशु, दूसरे साथी को बचाते समय फिसला पांव
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पुलिस थाना तलाई के तहत ठठल जंगल गांव में 14 वर्षीय बच्चे की डैम में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार प्रियांशु पुत्र राकेश कुमार गांव नाल्टू डाकघर बसंतपुर तहसील सुन्नी जिला शिमला अपनी बुआ के घर गांव ठठल जंगल ग्राम पंचायत जड्डू कुलज्यार में रहता था। वह जड्डू कुलज्यार में 9वीं कक्षा में पढ़ता था। गांव के पास स्थित डैम में तीन अन्य बच्चों सहित कपड़े धोने के लिए गया था। इस दौरान वह एक अन्य बच्चे के साथ पानी में नहाने के लिए उतरा। दोनों को तैरना नहीं आता था। नहाते समय दूसरे बच्चे का पांव फिसला और वह डूबने लगा, तभी प्रियांशु ने उसे खींचा। लेकिन उसे बचाते समय उसका पांव भी फिसला और खुद वह आगे की ओर गिर गया। साथी बच्चों ने शोर मचाया। थोड़ी देर में स्थानीय लोग वहां पहुंचे और उसे पानी से बाहर निकाला। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी शीघ्र पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।