फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   bilaspur news, bilaspur, bilaspur

Bilaspur News: दो मंजिला स्लेट पोश मकान में लगी आग

Sun, 14 Jul 2024 11:09 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sun, 14 Jul 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
bilaspur news, bilaspur, bilaspur
घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के उप तहसील भराड़ी के गांव में मकान को लगी आग को बुझाते दमकल विभाग के
-पीड़ित परिवार को हुआ डेढ़ लाख का नुकसान, प्रशासन से मददत की गुहार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। उप तहसील भराड़ी के गतवाड पंचायत के गांव लढ़यानी के दो मंजिला स्लेट पोश मकान में आग लग गई। इससे पीड़ित परिवार को करीब डेढ़ लाख का नुकसान हुआ है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।जानकारी के अनुसार लढ़यानी गांव के सोमदत्त के दो मंजिला मकान में अचानक दोपहर के समय आग लग गई। इसमें नीचे वाली मंजिल में गोशाला और ऊपर वाली मंजिल में रसोईघर था। सोमदत्त के पड़ोसी रमेश धीमान ने आग देखी शोर मचाया, जिसके बाद पड़ोसी इकट्ठा हुए और आग को बुझाने में लग गए। घटना की जानकारी दमकल विभाग को दी गई। मौके पर दमकल विभाग भी पहुंचा और आग पर नियंत्रण पाया। इस आग से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ और बड़ी घटना होने से परिवार बच गया। हालांकि परिवार को काफी नुकसान हो गया। सोमदत्त बीपीएल परिवार श्रेणी में आता है। वह एक छोटी चाय की दुकान से अपने घर का पोषण चला रहा है। सोमदत्त खुद दिव्यांग है। परिवार में दो बेटियां, एक बेटा, बूढ़ी मां और पत्नी है। ग्राम पंचायत गतवाड़ उप प्रधान अजय शर्मा ने प्रशासन व सरकार से परिवार को उचित मुआवजे की मांग की है। वहीं हल्का पटवारी अभिषेक रत्न ने मौके पर जाकर जायजा कर करीब डेढ़ लाख का नुकसान होने की बात कही है।

घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के उप तहसील भराड़ी के गांव में मकान को लगी आग को बुझाते दमकल विभाग के

घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के उप तहसील भराड़ी के गांव में मकान को लगी आग को बुझाते दमकल विभाग के

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed