फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   bilaspur news, bilaspur, bilaspur

बढ़ती जनसंख्या देश की उन्नति में बड़ी बाधा : विजय

Thu, 11 Jul 2024 11:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 11 Jul 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
bilaspur news, bilaspur, bilaspur
बिलासपुर के गांव रानी कोटला में आयोजित विश्व जनसंख्या दिवस पर उपस्थित आशा वर्कर, बच्चे व अन्य ।
-रानी कोटला में मनाया विश्व जनसंख्या दिवस, लोगों को बताया परिवार नियोजन का महत्व
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग खंड मार्कंडेय ने विश्व जनसंख्या दिवस के उपलक्ष्य पर रानी कोटला कोटला गांव में कार्यक्रम का आयोजन किया। स्वास्थ्य शिक्षक विजय कुमारी ने ने लोगों को बढ़ती हुई जनसंख्या के भावी दुष्परिणाम और छोटे परिवार के महत्व को समझाया।

उन्होंने बताया कि 1987 में विश्व की जनसंख्या 5 अरब हो गई थी। बढ़ती हुई जनसंख्या संबंधी मामलों पर लोगों को जागरूक करने के लिए 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस मनाने का निर्णय लिया गया। इस दिन राष्ट्रीय स्तर पर कई क्रियाकलाप किए जाते हैं। ताकि जनता जागरूक हो सके और जनसंख्या पर नियंत्रण पाया जा सके। विश्व में भारत जनसंख्या के हिसाब से दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाला देश हो गया है। उन्होंने कहा कि बढ़ती जनसंख्या किसी भी देश की उन्नति में बड़ी बाधा है। विश्व में भारत ने सबसे पहले 1952 में परिवार नियोजन का राष्ट्रीय कार्यक्रम शुरू किया था। फिर भी हमारी जनसंख्या इस गति से बड़ी है कि हम विश्व के घनी आबादी वाले देशों में शामिल हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि 11 से 24 जुलाई तक सर्विस प्रोविजनिंग फेस शुरू हो गया है। इसके तहत आशा वर्कर और स्वास्थ्य कर्मचारी अपने-अपने उपकेंद्र और कम्युनिटी में परिवार नियोजन के बारे में लोगों को जानकारी देंगे। उन्होंने सभी लोगों से भी इस जनसंख्या दिवस पर आग्रह किया कि जनसंख्या वृद्धि को कम करने में अपनी-अपनी भागीदारी निभाएं। इस दौरान आशा वर्करों द्वारा परिवार नियोजन पर समूह गान के द्वारा लोगों को छोटे परिवार के महत्व पर जानकारी दी। इसके अलावा मलेरिया, डेंगू, टाइफाइड, दस्त, स्क्रब टाइफस, स्नेक बाइट पर भी लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर डॉ. श्वेता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed