{"_id":"65b65d9830f74cc8820004ef","slug":"bilaspur-home-guard-suffuring-due-to-salary-issue-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-112267-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: होमगार्ड के 510 जवानों को दो माह से नहीं मिला वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: होमगार्ड के 510 जवानों को दो माह से नहीं मिला वेतन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- घर चलाने के लिए लेना पड़ रहा उधार
- बार-बार आग्रह करने पर भी नहीं हो रहा समस्या का समाधान
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। जिले के 510 होमगार्ड जवानों को दो माह से वेतन नहीं मिला है। इससे जवानों को भारी आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए उधार लेना पड़ा रहा है। जवान विभाग से बार-बार वेतन जारी करने का आग्रह कर रहे है, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। वहीं विभागीय अधिकारियों का तर्क है कि जैसे ही बजट मिलेगा वैसे ही वेतन जारी कर दिया जाएगा। होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन बिलासपुर के अध्यक्ष विजय धर्माणी ने बताया कि जिले में होमगार्ड के 510 जवान थानों, चौकियों और फायर स्टेशनों में इस दिन-रात अपनी सेवाएं दे रहे हैं। फिर भी उनके साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। उन्हें पिछले दो महीनों से वेतन नहीं मिला है। इस कारण जवानों को परिवार का पालन पोषण करने में कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जवानों को बच्चों की फीस से लेकर कई प्रकार के खर्चे हैं, जिनका निर्वहन करने में बड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। वेतन न मिलने के कारण उधार लेकर काम चलाने को मजबूर हैं। उन्होंने बताया कि विभाग से बार-बार आग्रह करने के बावजूद भी उन्हें उनका मेहनताना नहीं मिल रहा है । महंगाई के इस दौर में उन्हें बिना पैसों के जीवन यापन करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने विभाग से एक बार फिर से आग्रह किया है कि जल्द से जल्द उनका वेतन दिया जाए ताकि अपने परिवार का भरण पोषण ठीक ढंग से कर सकें।
कोट
अग्निशमन विभाग में कार्यरत जवानों को उनका वेतन दे दिया गया है। लेकिन पुलिस विभाग में कार्यरत जवानों को बजट न होने के कारण वेतन नहीं मिल पाया है। विभाग ने सरकार से बजट की मांग की है उम्मीद है जल्द ही बजट आ जाएगा। इसके बाद वेतन जारी कर दिया जाएगा।
कुशल कटोच, कमांडेंट, होमगार्ड बिलासपुर।