{"_id":"63c015d037c54438345e35ba","slug":"bilaspur-hindi-news-woman-arrested-with-drug-injection","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 600 नशीले इंजेक्शन के साथ महिला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 600 नशीले इंजेक्शन के साथ महिला गिरफ्तार
Thu, 12 Jan 2023 07:45 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
Published by: विजय पुंडीर
Updated Thu, 12 Jan 2023 07:45 PM IST
सार
पुलिस द्वारा 600 नशीले इंजेक्शन एवं 21 हजार रुपए बिक्री की रकम को बरामद किया गया है। महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी महिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिलासपुर सिविल लाइन थाना क्षेत्र के जराहाभाटा मिनी बस्ती में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सिविल लाइन पुलिस ने एक महिला के घर दबिश दी। पुलिस ने उसके कब्जे से 600 नशीले इंजेक्शन एवं 21 हजार रुपए बिक्री की रकम को बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
बता दें कि मिनी बस्ती जरहाभाठा नशे तस्करों का गढ़ माना जाता है। जहां लंबे समय से पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई करते हुए नशीले पदार्थ जब्त करती रही है। बावजूद इसके भी नशे की बिक्री में कमी आते नहीं दिख रही है, जरहाभाटा के अधिकांश घरों में महिला एवं पुरुष नशे की सामग्री बेचते हैं।
विज्ञापन