फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   biker snached bag from old man

पैसों का बैग छीनकर बाइक सवार फरार

Sun, 18 Apr 2021 11:34 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
biker snached bag from old man
शाहतलाई (बिलासपुर)। शाहतलाई में एक बुजुर्ग से बैग छीनकर दो बाइक सवार शातिर फरार हो गए। बैग में बैंक की पासबुक सहित सात हजार रुपये थे। पुलिस ने तलाई थाना में केस दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत नघ्यार के गांव नघ्यार निवासी बुजुर्ग ने बताया कि रविवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे अपने पोते के लिए मोबाइल खरीदने के लिए तलाई जा रहा था। करीब दस बजे सहरयाली पुल के समीप पहुंचा तो एक बाइक तलाई की तरफ से आई। बाइक पर दो युवक सवार थे। बाइक को रोककर शिव बौड़ी जाने का रास्ता पूछा। रास्ता बताने के बाद वह चले गए। लेकिन थोड़ी दूर जाकर बाइक सवार तेज गति से आए और पीछे बैठे युवक ने बैग छीन लिया। बाइक सवार तेज गति से बड़सर सड़क की तरफ भाग गए। बैग में आधार कार्ड, पैन कार्ड, पोस्ट आफिस, एसबीआई बैंक, हिमाचल प्रदेश सहकारी बैंक, केनरा बैंक, हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक की पासबुकों सहित सात हजार रुपये और दो बैकों के एटीएम कार्ड थे। डीएसपी घुमारवीं अनिल ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। बताया कि तलाई थाना में मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed