फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   bike rider died in accident

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
bike rider died in accident
बिलासपुर (रामपुर)। कोतवाली क्षेत्र में बिलासपुर-केमरी रोड पर अज्ञात किसी वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। युवक अपने घर से बाइक से ड्यूटी करने रुद्रपुर जा रहा था।
विज्ञापन

शहजादनगर थाना क्षेत्र के ग्राम बरा निवासी चुन्नीलाल 37 रुद्रपुर की एक फैक्टरी में काम करते थे। पुलिस के अनुसार बुधवार की शाम युवक बाइक से अपने घर से ड्यूटी करने रुद्रपुर जा रहे थे। बिलासपुर केमरी मार्ग स्थित ग्राम नगरिया कलां के समीप किसी अज्ञात वाहन चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल होकर रोड पर गिर गया। घटना के बाद घटना को अंजाम देने वाला चालक वाहन समेत फरार हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने मामले की सूचना तुरंत ही पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आननफानन गंभीर घायल चुन्नी लाल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर मामले की सूचना मृतक के परिजनों को दी और परिजनों ने रात में ही कोतवाली पहुंचकर मृतक की शिनाख्त की। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी सतेंद्र सिंह का कहना है कि चुन्नी लाल रुद्रपुर की एक फैक्टरी में काम करते थे। बाइक से रुद्रपुर ड्यूटी करने जा रहे थे। फिलहाल मामले की कोई तहरीर अभी उनके पास नहीं आई है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed