फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Bhanupalli-Bilaspur rail line: RVNL issues tender worth Rs 12.62 crore

भानुपल्ली-बिलासपुर रेल लाइन : आरवीरएनएल ने जारी किया 12.62 करोड़ का टेंडर

Sat, 15 Nov 2025 11:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sat, 15 Nov 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Bhanupalli-Bilaspur rail line: RVNL issues tender worth Rs 12.62 crore
तीन नंबर के लिए प्रस्तावित लीड
विज्ञापन

एक्सक्लूसिव


थलू स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज, गैंग हट्स, इलेक्ट्रिक सब स्टेशन, रेल अंडर ब्रिज बनेंगे
इसी पैकेज में होगी आरवीएनएल के चंडीगढ़ कार्यालय और तीन सरकारी क्वार्टरों की मरम्मत

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। भानुपल्ली-बिलासपुर रेल लाइन के तहत थलू स्टेशन पर फुटओवर ब्रिज, गैंग हट्स, इलेक्ट्रिक सब स्टेशन, रेल अंडर ब्रिज, किलोमीटर बोर्ड सहित कई निर्माण और सहायक कार्यों का निर्माण किया जाएगा। परियोजना को गति देने के लिए रेल विकास निगम लिमिटेड ने 12.62 करोड़ रुपये की लागत का महत्वपूर्ण टेंडर निकाला है। इसी पैकेज में आरवीएनएल के चंडीगढ़ कार्यालय और तीन सरकारी क्वार्टरों की मरम्मत भी इसी पैकेज के तहत की जानी है। आरवीएनएल की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार यह निविदा सिंगल स्टेज–टू पैकेट सिस्टम के तहत ऑनलाइन आमंत्रित की गई है, जिसमें तकनीकी और वित्तीय दोनों बोलियां अलग खोली जाएंगी। साफ किया है कि किसी भी प्रकार की कंडीशनल या ऑफलाइन बोली को स्वीकार नहीं किया जाएगा। आरवीएनएल ने परियोजना की अनुमानित लागत 12.62 करोड़ तय की है। निविदा शर्तों के अनुसार चयनित एजेंसी को सभी कार्य 15 महीने की निर्धारित समय सीमा में पूरे करने होंगे। इस अवधि में थलू स्टेशन पर नया फुट ओवर ब्रिज, गैंगमैन क्वार्टर (गैंग हट्स), इलेक्ट्रिकल सब स्टेशन, रेल अंडर ब्रिज, किलोमीटर बोर्ड और अन्य साइन, चंडीगढ़ स्थित आरवीएनएल कार्यालय एवं तीन टाइप-चार क्वार्टरों की मरम्मत पूरी की जाना शामिल है। टेंडर में भाग लेने वाले ठेकेदारों के लिए 25,23,300 की बिड सिक्योरिटी जमा कराना अनिवार्य रखा गया है। यह सुरक्षा धनराशि 9 मई 2026 तक वैध होनी चाहिए। स्कैन कॉपी को ई-टेंडर पोर्टल पर अपलोड करना होगा और मूल दस्तावेज पांच कार्य दिवस के भीतर आरवीएनएल कार्यालय में जमा कराने होंगे। समय सीमा या दस्तावेजों में किसी भी प्रकार की त्रुटि मिलने पर बोली निरस्त कर दी जाएगी। टेंडर जमा करने की अंतिम तिथि 28 नवंबर सुबह 11 बजे, तकनीकी बोली इसी दिन सुबह 11:30 बजे होगी। बता दें कि भानुपल्ली-बिलासपुर-बैरी रेल लाइन बनने से प्रदेश में पर्यटन, व्यापार और परिवहन में तेजी आएगी। हिमाचल–पंजाब कनेक्टिविटी और मजबूत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed