फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Beating,prist,by egg maker

शिव कुटिया में अंडा बनाने की मनाही पर पीटा साधु, केस दर्ज

Sat, 18 Jul 2020 11:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Beating,prist,by egg maker
शाहतलाई। तलाई थाना क्षेत्र के गोचर गांव स्थित शिव कुटिया में एक साधु ने अंडे पका रहे दो लोगों को मना किया तो उन्होंने जमकर पिटाई कर दी। इसके साथ जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़ित साधु ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार गोचर गांव में स्थित शिव कुटिया में बीते चार पांच सालों से रह रहे साधु बाबा ओगडनाथ निवासी धनेटे गांव, हमीरपुर ने तलाई पुलिस थाना में आकर शिकायत पत्र दिया है। बताया कि उसने 24 सालों से सन्यास धारण किया हुआ है। बीते पांच सालों से वह गोचर में स्थित शिव कुटिया में रह रहा है। बीती कल रात करीब साढ़े नौ बजे वह अपने दो साथियों श्यामलाल व संजीव कुमार के साथ अपनी कुटिया में बैठा था कि उस समय गांव से मनोज कुमार व शुभम शर्मा वहां आये तथा अंडे बनाने की तैयारी करने लगे। जब उन्हें ऐसा करने से रोका गया तो गाली गलौज पर उतर गए।
विज्ञापन

इतना ही नहीं विरोध करने पर दोनों ने डंडे से पिटाई शुरू कर दी, अपने बचाव के लिए शोर मचाया तो दोनों ने मुझे जान से मारने की धमकी तक दे दी। पुलिस ने साधु ओगडनाथ की शिकायत पर मनोज व शुभम के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उधर थाना प्रभारी सतपाल शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed