फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   BDTS protest against the shortage of haulage work continues for the fifth day.

Bilaspur News: ढुलाई कार्य की कमी के विरोध में बीडीटीएस का प्रदर्शन पांचवें दिन भी जारी

Mon, 21 Sep 2026 12:06 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
BDTS protest against the shortage of haulage work continues for the fifth day.
बरमाणा में धरने पर बैठे बीडीटीएस पदाधिकारी। स्रोत: बीडीटीएस
आज 21 सदस्यीय कार्यकारिणी की बैठक में आंदोलन की अगली रणनीति होगी तय
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। एसीसी सीमेंट फैक्ट्री बरमाणा में सीमेंट-क्लिंकर की मांग कम होने के कारण पर्याप्त ढुलाई कार्य नहीं मिलने के विरोध में बीडीटीएस सदस्यों का रोष प्रदर्शन रविवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। ट्रांसपोर्टरों ने प्रबंधन से ढुलाई कार्य सामान्य करने और पर्याप्त काम उपलब्ध करवाने की मांग उठाई।
सभा के सदस्य एवं पूर्व महासचिव सुरेश चौधरी ने कहा कि पर्याप्त ढुलाई कार्य नहीं मिलने से ऑपरेटरों के सामने आर्थिक संकट गहराता जा रहा है। उन्होंने प्रबंधन से मौजूदा स्थिति स्पष्ट करने और ढुलाई व्यवस्था सुचारु करने की मांग की। सभा के प्रधान जीत राम गौतम ने बताया कि सोमवार सुबह 10 बजे 21 सदस्यीय कार्यकारिणी की बैठक होगी। इसमें मौजूदा स्थिति पर चर्चा के बाद आंदोलन की आगामी रणनीति तय की जाएगी। एसीसी प्रबंधन के खिलाफ धरना देने या प्रशासन के साथ वार्ता करने सहित अन्य विकल्पों पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन

नीलम चंदेल ने कहा कि सीमेंट समूह के साथ हुए समझौते में काम कम करने या व्यवस्था में छेड़छाड़ को लेकर कोई सहमति नहीं बनी थी। उन्होंने कहा कि करीब दो माह से बरमाणा में ढुलाई कार्य प्रभावित है। कभी कोयले की कमी तो कभी प्लांट में खराबी का हवाला दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व चेयरमैन एवं प्रधान लेखराम वर्मा ने कहा कि अंबुजा में मांग सुचारु है और कीरतपुर-आनंदपुर क्षेत्र के डंपों में भी काम चल रहा है। ऐसे में बरमाणा में ही ढुलाई कार्य प्रभावित होने का कारण समझ से परे है। उन्होंने प्रबंधन से वार्ता कर पर्याप्त ढुलाई कार्य उपलब्ध करवाने की मांग की।

प्रधान जीत राम गौतम ने कहा कि फिलहाल आंदोलन शांतिपूर्ण और सांकेतिक है। मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं हुई तो आंदोलन का दायरा बढ़ाया जा सकता है। प्रदर्शन में बालक राम कपिल, ध्यान सिंह ठाकुर, नीलम चंदेल, सुरेश चौधरी, राजेश ठाकुर, सुभाष कपिल, रत्न लाल, विकास भार्गव, जय सिंह, कुलदीप, राजीव कपूर, ब्रज भूषण सहित अन्य ट्रांसपोर्टर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed