फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Barber shop

कैंची से ही बाल काट पाएंगे बार्बर

Mon, 25 May 2020 10:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Barber shop
शाहतलाई मे हेयर कटिंग संचालकों को ट्रेनिंग देते स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी। - फोटो : BILASPUR
शाहतलाई (बिलासपुर)। कोरोना संक्रमण से बचाव को लागू कर्फ्यू व लॉकडाउन के चलते दो माह से बंद ब्यूटी पार्लर और सैलून के खुलने का रास्ता अब साफ हो गया है। जिला प्रशासन की मंजूरी के बाद शाहतलाई में हलचल तेज हो गई है। कड़ी में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने ब्यूटी पार्लर व सैलून संचालकों की बैठक बुलाकर संक्रमण की रोकथाम को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए। बैठक की अध्यक्षता खंड चिकित्सा अधिकारी हेमंत कालिया ने की।
विज्ञापन

बैठक में विचार व्यक्त करते हुए डॉ. रविंद्र टंडन ने संचालकों को अपनी दुकानों में सिर्फ हेयर कटिंग का ही काम करने की हिदायत दी। उन्होंने साफ किया कि हेयर कट करते समय किसी भी तरह की मशीन के उपयोग पर रोक रहेगी। कैंची को भी ग्राहक के सामने पूरी तरह से सैनिटाइज करने के बाद ही इस्तेमाल करना होगा। प्रत्येक हेयर कट के बाद प्रयोग किए गए कपड़े को भी बदलना होगा। संचालकों को अपनी पूरी दूकान भी सैनिटाइज करनी होगी। हाथों में ग्लव्स और सिर को ढक कर रखना होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि थ्रेडिंग, मेकअप और अन्य सौंदर्यीकरण के काम पूरी तरह से वर्जित रहेंगे। क्योंकि, इससे संक्रमण फैलने का खतरा अधिक रहता है। बीएमओ ने सभी को कटिंग शुरू करने से पहले और बाद में अपने हाथों को 20 सेकेंड तक साबुन से साफ करने को कहा। इस मौके पर डा. दिव्यांश, फार्मासिस्ट प्यारे लाल सोनी, एफएचडब्ल्यू मीना कुमारी के आलावा हेयर कटिंग दुकानों के संचालक संजय कुमार, अमित कुमार, प्रकाश चंद, रोहित चंदेल, बालकृष्ण, देवराज, सुरेंद्र कुमार, मुख्त्यार सिंह, बाबू राम, अजय कुमार, महेंद्र कुमार, सुखदेव, मदन लाल, दीपक चंद, राजेंद्र सिंह, रमेश चंद, नरेश कुमार, राजेश अत्री सहित करीब 60 लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed