फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   banl give loann of 825 crore

वित्तीय वर्ष 2019-20 में जिले के बैंकों ने दिया 895.90 करोड़ का कर्ज

Thu, 09 Jul 2020 09:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
banl give loann of 825 crore
बिलासपुर। बैंकों से संबंधित जिलास्तरीय सलाहकार एवं समीक्षा समिति की बैठक का आयोजन उपायुक्त कार्यालय के सभागार में वीरवार को किया गया। इसकी अध्यक्षता उपायुक्त राजेश्वर गोयल ने की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2019-20 के दौरान जिले में स्थित बैंकों की ओर से 895 करोड़ 90 लाख रुपये के ऋण वितरित किए। उन्होंने बैंक अधिकारियों से कहा कि वे आर्थिक विकास में अपने दायित्वों को समझते हुए अधिक से अधिक ऋण प्राथमिकता प्राप्त क्षेत्र को दें। जिले में किसान क्रेडिट कार्ड लेने वाले लाभार्थियों की संख्या 22337 हो गई है। दूध उत्पादन, मुर्गी पालन व मत्स्य पालकों के भी किसान क्रेडिट कार्ड बनाए जाएंगे। जिले में जन धन योजना के तहत 86 हजार 119 लोगों के खाते खोले गए हैं। जिला में प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत 6,44,621, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना में 26219 तथा अटल पेंशन योजना में 7662 व्यक्तियों को इनरोल किया गया है। स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना आरंभ की गई है। इस योजना के अंतर्गत जिला में बैंकों की ओर से गत वित्त वर्ष के दौरान 10 करोड़ 75 लाख रुपये के 101 मामले मंजूर किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed